खुद पर आरोप लगा तो प्रेस कांफ्रेंस छोड़ भागे मंत्री सिलावट, राहुल गांधी पर आरोप लगाने पहुंचे थे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। सोमवार को प्रदेश के काबीना मंत्री तुलसी सिलावट मीडिया के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाने पहुंचे थे। वे राहुल गांधी पर आरोप लगा ही रहे थे कि इसी बीच किसी ने मंत्री जी पर ही लगे आरोप से जुड़ा सवाल पूछ लिया। फिर क्या था, मंत्रीजी ने एक-दो लाइन बोली और खुद को फंसता देख माइक बंद कर चलता हो गए।

दरअसल पत्रकारों ने कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी से जुड़ा सवाल पूछ लिया। पत्रकारों ने पूछा कि मंत्रीजी जैसवानी को बचाने के आरोप आप पर लग रहे हैं। सवाल सुनकर मंत्रीजी तमतमा गए और कहा कि संविधान और कानून के अनुसार दोषियों पर कार्रवाई होगी। इससे पहले कि कोई कुछ और पूछता वे प्रेस कान्फ्रेंस छोड़कर भाग गए। यहां सवाल यह है कि अगर इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है तो मंत्रीजी मीडिया का सामना क्यों नहीं कर पाए? अगर मंत्रीजी पर लगे आरोप झूठे हैं तो भी पूरी ताकत से जवाब दे सकते थे।

👉 यह भी पढ़ें:

मंत्रीजी का बेटा चिंटू रहा है जैसवानी का पार्टनर

पूरे शहर को कन्फेक्शनरी कारोबारी जैसवानी और तुलसी सिलावट के संबंधों की जानकारी है। सूत्र बताते हैं कि जैसवानी की एक कंपनी में मंत्रीजी का बेटा नितीश उर्फ चिंटू सिलावट डायरेक्टर रह चुका है। बाद में उसने इस्तीफा दे दिया था। इसी कंपनी में चिंटू के साथ मोस्ट वांटेड सटोरिया अमित सोनी भी डायरेक्टर रहा है। यह भी सबको पता है कि सिलावट के दो करीबी पुलिस थानों में जैसवानी के मामले निपटाते हैं। सब कुछ पानी की तरह साफ है। यही वजह है कि मंत्रीजी जैसवानी के मामले से बचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनका इस तरह प्रेस कान्फ्रेंस छोड़ जाना और भी कई सवाल खड़े कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शशि थरूर ने पीएम मोदी को दिया जवाब, कहा-राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया

शशि थरूर ने पीएम मोदी के राहुल गांधी को फेल प्रोडक्ट कहने के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया है।

ITBP प्रमुख के बयान पर MEA ने कहा- चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा

MEA ने ITBP प्रमुख के बयान पर कहा कि चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा है। अरुणाचल प्रदेश में LAC पर सुरक्षा तैयारियां बढ़ाई गई हैं।

आयुष्मान खुराना की सबसे कमजोर फिल्म : उड़ता तीर !

उड़ता तीर में देशभक्ति और कॉमेडी का मेल असफल रहा। कमजोर पटकथा और किरदारों के कार्टूनिश रूप ने फिल्म को प्रभावित किया।

सीवान के अलमापुर में पटाखा बनाने के दौरान धमाका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सीवान के अलमापुर में पटाखा विस्फोट हुआ, जिसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हुई। इलाके में अफरा-तफरी मची।

एयरपोर्ट पर रोके जाने पर भड़के भगंवात मान ने कहा- चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के भाई हैं कस्टम चीफ

पंजाब के सीएम मान ने कस्टम चीफ और चुनाव आयुक्त के बीच पारिवारिक संबंध का आरोप लगाया। उन्होंने छवि धूमिल करने की कोशिश को राजनीतिक बदले का हिस्सा बताया।

नोएडा, दिल्ली, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में NRI हाउसिंग लोन धोखाधड़ी पर ED की छापेमारी

एनआरआई हाउसिंग लोन धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 13 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने की प्रक्रिया जांची जा रही है।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी 22600 के नीचे बंद

शेयर बाजार में गिरावट जारी रही, सेंसेक्स 125 अंक टूट गया। निफ्टी 22,600 के नीचे बंद हुआ। बाजार लगातार चौथे दिन दबाव में रहा।

पवन खेड़ा का आरोप: सरकार दबा रही थी अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें दबा रही थी। आईटीबीपी महानिदेशक के बयान को लेकर उठे गंभीर सवाल।

प्रभास की ‘फौजी’ के नए पोस्टर में छिपा 1932 का मोस्ट वॉन्टेड राज

प्रभास की फौजी के नए पोस्टर में छिपा 1932 का मोस्ट वॉन्टेड राज दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। इस पोस्टर ने कहानी के कई रहस्यों को उजागर किया है।

सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- देश से चंपत होकर चंपा घूम रहे नेता प्रतिपक्ष

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को देश से चंपत होकर चंपा घूमने वाला नेता प्रतिपक्ष बताया। उन्होंने कांग्रेस को भी फेल कंपनी करार दिया।