इंदौर के कपड़ा मार्केट से मुस्लिम कर्मचारियों को निकालने पर गर्माया माहौल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पहुंचे, वापस जाओ के लगे नारे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। यहां के कपड़ा मार्केट से मुस्लिम कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज कपड़ा मार्केट पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया। मार्केट में उनका जोरदार विरोध हुआ। लोगों ने वापस जाओ के नारे लगाए। उनकी तरफ चूड़ियां भी फेंकी गईं।

शनिवार को दिग्विजय सिंह अपने काफिले के साथ कपड़ा की तरफ जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। फिर वे सराफा थाने की तरफ आ गए। इस दौरान एकलव्य सिहं गौड़ के समर्थकों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। कुछ लोगों ने उनकी कार की तरफ चूड़ियां भी फेंक दी। इधर, दिग्विजय सिंह के आने की सूचना पर एकलव्य सिंह गौड़ के समर्थकों ने भी पूरी तैयारी कर ली थी। पूरे बाजार को भगवा ध्वजों और पताकाओं से सजा दिया गया था। बाजार में जगह–जगह पोस्टर भी लगाए गए थे, जिन पर लिखा था–मां बहनें निर्भीकता से बाजार में प्रवेश करें, जिहादियों से अब बाजार मुक्त है।

👉 यह भी पढ़ें:

naidunia_image

एकलव्य गौड़ ने दी थी चेतावनी

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ द्वारा व्यापारियों को अपनी दुकानों से मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने की चेतावनी दी गई थी। गौड़ ने इन कर्मचारियों पर लव जिहाद के एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इसके बाद 40 से अधिक मुस्लिम कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था।

दिग्विजय सिंह ने समझाया जेहाद का अर्थ

कपड़ा मार्केट से लौटने के बाद प्रेस कान्फ्रेंस में दिग्विजय सिंह ने कहा कि जेहाद का अर्थ गलत लगाया जा रहा है। मुसलमानों के खिलाफ कुछ भी करना है तो जेहादी बोल दिया जाता है। जबकि जेहादी वह होता जो शख्श जज्बे के साथ अपनी बुराइयों को दूर करे। अपने आप को अच्छा नागरिक बना सके। उसके बारे में ही इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में नफरत फैलाकर धर्म के ठेकेदार धर्म को बेच रहे हैं। अब नया मुद्दा आ गया है आई लव मोहम्मद। इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।