मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग को सता रहा इंटरव्यू में रिश्वत का डर, सूचना जारी कर किया अलर्ट-कोई पैसे मांगे तो करें शिकायत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में अबी विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एक सूचना जारी कर अभ्यर्थियों को अलर्ट किया है। इसमें कहा गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति भर्ती या साक्षात्कार में पास कराने के नाम पर राशि की मांग करता है, तो अभ्यर्थी तुरंत उसकी शिकायत कर सकते हैं।

आयोग द्वारा वेबसाइट पर जारी नोटिस में लिखा है कि कार्यालय में आने वाले आगंतुकों को सूचित किया जाता है कि आयोग में साक्षात्कार एवं परीक्षा मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और योग्यता के आधार पर होती है। यदि आयोग कार्यालय या बाहर का कोई व्यक्ति परीक्षा या साक्षात्कार में उत्तीर्ण कराने का आश्वासन देता है अथवा किसी कार्य के बदले किसी प्रकार की राशि की मांग करता है, तो उसकी शिकायत सचिव, लोक सेवा आयोग के ईमेल secretary-mp@nic.in पर की जा सकती है। प्राप्त शिकायत को पूर्णतया गोपनीय रखा जाएगा।

👉 यह भी पढ़ें:

ओएसडी बोले-सतर्कता के लिए उठाया कदम

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के ओएसडी डॉ. आर. पंचभाई ने कहा कि यह एक सतर्कता के तौर पर जारी की गई है। उन्होंने कहा कि अभी लगातार इंटरव्यू चल रहे हैं। इंटरव्यू के परिणाम भी आ रहे हैं। सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी, ग्रंथपाल (उच्च शिक्षा) के अलावा विशेषज्ञ मेडिकल ऑफिसर के भी इंटरव्यू चल रहे हैं। इसीलिए सूचना इस वर्ष सतर्कता के तौर पर जारी की गई है।

नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन ने किया धन्यवाद

नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (एनईयूआई) इस सूचना पर कहा है अभ्यर्थी अब व्हिसलब्लोअर बन सकते हैं। एनईयूआई के सदस्य रंजीत किसानवंशी ने बताया कि यूनियन लंबे समय से आयोग की भर्तियों में पारदर्शिता बढ़ाने की मांग कर रहा था। उन्होंने कहा कि आज हम मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इस प्रकार की पहल की है। आयोग इस कदम को केवल औपचारिकता मात्र न रखे, बल्कि इसे कड़ाई से लागू करे, ताकि मध्यप्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में दीपावली का उत्सव: महालक्ष्मी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

इंदौर में दीपावली का उत्सव महालक्ष्मी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ भव्य रूप से मनाया गया। राजवाड़ा और उषा नगर मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हुए।

MPPSC उत्तरपुस्तिकाएं दिखाने के लिए नया पोर्टल तैयार, तकनीकी खराबी से आवेदन में देरी

MPPSC ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं दिखाने के लिए नया पोर्टल तैयार किया है। तकनीकी खराबी के कारण आवेदन प्रक्रिया में देरी हो रही है।

बालाघाट में करंट लगने से 12 वर्षीय बाघ की मौत, दो संदिग्ध हिरासत में

बालाघाट में करंट लगने से 12 वर्षीय बाघ की मौत की घटना सामने आई है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर वन विभाग ने पूछताछ शुरू की है।

दिवाली-छठ पर बढ़ती भीड़ के बीच आनंद विहार स्टेशन पहुंचे रेल मंत्री अश्विन वैष्णव, यात्रियों से की बात

दिवाली-छठ पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पराग्वे में बैंक संकट: राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने दिया इस्तीफा, उपराष्ट्रपति पेड्रो अलियाना ने संभाली कमान

पराग्वे में बैंक संकट के कारण राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने इस्तीफा दिया और उन्हें हाउस अरेस्ट में रखा गया। यूएनो बैंक के पतन से करोड़ों ग्राहक प्रभावित हुए।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ धनबाद में धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ धनबाद में धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की सुनवाई 18 दिसंबर 2026 को होगी।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ग्वालियर के CMHO और OIC पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, 329 दिन की देरी पर सख्त कार्रवाई

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने CMHO और OIC पर 3 लाख का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने 329 दिन की देरी को जानबूझकर की गई सेटिंग माना।

पीएम मोदी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, जवानों के साथ मनाएंगे त्योहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा जारी रखी। उन्होंने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

धनुष ने राजनीति में एंट्री की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे सिर्फ भगवान चलाते हैं

धनुष ने राजनीति एंट्री की अफवाहों पर साफ कहा - मुझे सिर्फ भगवान, फैंस और जनता चलाते हैं। उन्होंने भाजपा समर्थन के दावों को खारिज किया।

राजनाथ सिंह ने दीपावली पर अग्निवीरों को दी बड़ी सौगात, दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलेगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवाली पर अग्निवीरों को सेवा विस्तार का बड़ा तोहफा दिया। अब 75% जवानों को 2 साल अतिरिक्त सेवा का अवसर मिलेगा।