भागीरथपुरा के गंदे पानी के मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, कोर्ट ने सरकारी रिपोर्ट को आई वॉश बताया, अब पेश करनी होगी विस्तृत रिपोर्ट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भागीरथपुरा में गंदे पानी से हुई मौतों के मामले में हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कुछ समय तक मुख्य सचिव अनुराग जैन वर्चुअल उपस्थित रहे। कोर्ट में 23 मौतों की रिपोर्ट पेश की गई। इसमें से 16 मौतें दूषित पानी से मानी है, जबकि चार को लेकर असमंजस की स्थिति बताई है। वहीं, तीन की मौत दूषित पानी से नहीं मानी है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट बताया गया कि डेथ ऑडिट में 16 मौतें दूषित पानी से होना पाई गई हैं, बाकी मौतों का ऑडिट नहीं हो पाया है। कोर्ट ने अफसरों से पूछा कि इसका आधार क्या है? क्या मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया है? विसरा रिपोर्ट क्या कह रही है? लेकिन उसका जवाब अफसर ठीक से नहीं दे पाए। अगली सुनवाई पर सरकार को विस्तृत रिपोर्ट पेश करनी होगी। कोर्ट में डेढ़ घंटे चली सुनवाई के दौरान अफसर दूषित पानी की ठोस वजह नहीं बता पाए थे। सुनवाई के दौरान पेश की गई रिपोर्ट को कोर्ट ने आईवॉश करार दिया और कहा कि रिपोर्ट अस्पष्ट है। मौत के कारणों की ठोस वजह नहीं है। जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और आलोक अवस्थी की पीठ ने रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। अदालत ने यह भी पाया कि रिपोर्ट में मौतों के कारण स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं हैं और उसमें पर्याप्त तर्क एवं सहायक सामग्री का अभाव है। हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि रिपोर्ट की विश्वसनीयता सिद्ध करने के लिए अधिक उपयुक्त, ठोस और प्रामाणिक दस्तावेज प्रस्तुत करें। इसके अलावा अंतरिम राहत के स्वरूप पर भी चिंता व्यक्त की।

निगम ने कहा-गंदे पानी वाले बोरिंग बंद किए

नगर निगम की रिपोर्ट में बताया कि है कि वे 16 बोरिंग बंद कर दिए हैं जहां से गंदा पानी आता है। इस पर याचिकाकर्ता ने कोर्ट से निवेदन किया है कि ऐसी स्थिति में क्यों इन बोरिंग को सील कर दिया जाए। निगम ने कहा कि अगर बोरवेल बंद कर देते हैं तो फिर पीने के अलावा जो अन्य उपयोग होता है वे कैसे कर पाएंगे। इसके लिए हम पेम्पलेट्स, पोस्टर्स से रहवासियों को इससे अवगत करा रहे हैं। इस पर याचिकाकर्ता ने कहा कि वहां रहने अधिकांश लोग अशिक्षित हैं, वे इसके माध्यम से कैसे समझेंगे। निगम की ओर सरकारी एडवोकेट ने तर्क दिया कि हाल ही में एक और टेंडर जारी किया है जिसमें 9.5 किमी की एक और पाइप लाइन डाल चुके हैं। इस पर याचिकाकर्ता ने कहा कि इसके पूर्व फरवरी 2023 में भी एक टेंडर हुआ था जिसमें शासन की ओर से कहा गया था कि जनवरी 2026 में 80% काम कर चुके थे और 20% एक माह में होने वाला था। अगर यह काम हो चुका था तो यह दूषित पानी रहवासियों के पास कैसे पहुंचा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा

इंदौर में नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए अनुमति विवाद छिड़ गया है। राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति मिलने के बाद भाजपा ने बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित किया।

जेपी नड्डा का बयान: क्या पीएम मोदी को मिलेगा भारत रत्न? पढ़ें पूरी खबर

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को भारत रत्न मिलने को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। भाजपा में इस विषय पर अभी कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई है।

पाकिस्तानी नौसेना की असुरक्षित टक्कर पर भारत का कड़ा विरोध, पाक हाई कमीशन तलब

पाकिस्तानी नौसेना की असुरक्षित टक्कर पर भारत ने कड़ा विरोध जताया और पाक हाई कमीशन को तलब किया। यह घटना उत्तरी अरब सागर में हुई।

भोपाल में ओवैसी के काफिले की तेज रफ्तार बाइकें टकराईं, कई घायल

भोपाल में ओवैसी के काफिले की तेज रफ्तार बाइकें टकराईं, जिससे कई घायल हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

असदुद्दीन ओवैसी ने BJP MLA रामेश्वर शर्मा को स्टेज से दी खुली चुनौती

असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को स्टेज से खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो काजी कैंप पर मिसाइल गिराएं।

BJP सांसद ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे को कहा ‘सर्कस शो’, कांग्रेस विधायक ने किया पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर भाजपा सांसद ने कहा 'सर्कस शो', कांग्रेस विधायक ने पलटवार किया। मध्य प्रदेश की सियासत में बढ़ा तनाव।

MP Weather Update: 19 सितंबर के बाद मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में 19 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव का अनुमान है। बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में बदलाव होगा।

इंदौर में 30 हजार लोगों को मिलेगा जमीन का पट्टा, 17 सितंबर को नितिन नवीन करेंगे शुरुआत

इंदौर में 30 हजार लोगों को जमीन का पट्टा मिलने जा रहा है। 17 सितंबर को नितिन नवीन इस योजना की शुरुआत करेंगे। इससे नागरिकों को कानूनी सुरक्षा मिलेगी।

इंदौर में आरओ प्लांट और उद्योगों में फ्लो मीटर अनिवार्य, भूजल संरक्षण पर जोर

इंदौर में आरओ प्लांट और उद्योगों में फ्लो मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। भूजल संरक्षण को लेकर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं।

इंडिगो की अगरतला-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक वार्निंग, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

अगरतला-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक वार्निंग के बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। 103 यात्री और 6 क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।