धार जिले के राजौंद थाने का प्रधान आरक्षक 22 हजार 500 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाया, लोकायुक्त इंदौर की कार्रवाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। लोकायुक्त की इंदौर इकाई ने धार जिले के थान राजौंद के प्रधान आरक्षक बनेसिंह परमार को 22 हजार 500 रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। उसके साथ ही रिश्वत लेने में सहयोग करने वाले भारत डामर को भी पकड़ा गया है। प्रधान आरक्षक ने एफआईआर से नाम हटाने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय ने बताया कि ग्राम झिन्झापाडा. तहसील–सरदारपुर, जिला–धार के नानूराम ओसारी ने उनसे शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि आवेदक 14 मार्च को दोपहर में ग्राम बोला, तहसील सरदारपुर, जिला–धार में भजन संध्या करने के गया था। उसी दिन आवेदक के गांव में भगवान सिंह भाभर और सुरेश औसारी का झगड़ा हो गया था। इसकी रिपोर्ट भगवान सिंह की पत्नी छन्नुबाई ने पुलिस थाना राजोद में सुरेश औसारी के साथ–साथ आवेदक के परिवार के करीब 8 लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई थी। जिसका अनुसंधान पुलिस थाना राजौद के प्रधान आरक्षक बनेसिंह परमार द्वारा की जा रही थी। 15 मार्च को आरोपी प्रधान आरक्षक ने आवेदक को थाने पर बुलाया। आवेदक ने आरोपी को बताया कि वह 14 मार्च को को भजन संध्या में ग्राम बोला गया था और आज ही सुबह वापस आया है। एफआईआर में उसका नाम झूठा लिखवाया गया है। इस पर प्रधान आरक्षक ने आवेदक का नाम केस से हटाने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आज यानी शुक्रवार 21 मार्च को ट्रेप दल का गठन किया गया। आज आरोपी बनेसिंह परमार के कहने पर भारत डामर ने आवेदक से 22 हजार 500 रुपए की रिश्वत ली, जिसे रंगोहाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 एवं धारा 61(2) बी.एन. एस. 2023 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में डीएसपी सुनील तालान, निरीक्षक राहुल राजभिये, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक अशीष नायडू, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक आशीष आर्य एवं शेरसिंह ठाकुर शामिल थे।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।