डेली कॉलेज का चुनाव नहीं कराने पर सहायक पंजीयक ने भेजा नोटिस, प्रबंधन ने कहा-जून तक हर हाल में कराएंगे चुनाव

Date:

इंदौर। फर्म्स एवं संस्थाएं के सहायक पंजीयक ने डेली कॉलेज प्रबंधन को चुनाव नहीं कराने पर नोटिस भेजा है। इसमें एक शिकायत का हवाला देते हुए कहा गया है कि वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है, लेकिन अब तक चुनाव की घोषणा नहीं की गई है। इस पर डेली कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि जून तक हर हाल में चुनाव कराए जाएंगे।

फर्म्स एवं संस्थाएं के सहायक पंजीयक बीडी कुबेर ने यह नोटिस भेजा है। डेली कॉलेज के सचिव को संबोधित इस नोटिस में कहा गया है कि संदीप पारेख द्वारा संस्था के चुनाव के संबंध में संदर्भ में पत्र भेजा है। लिखा है कि संस्था की कार्यकारिणी का निर्वाचन 13 दिसंबर 2020 को 12 अप्रैल 2025 तक के लिये कराए गए हैं। 29 सितंबर को 2025 को प्रबंधकारिणी सभा बुलाई गई थी। इसमें कार्यकारिणी के कार्यकाल में चार माह की वृद्धि की गई है। इसके अनुसार संस्था कार्यकारिणी समिति का कार्यकाल 12 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है।

90 दिन पहले होनी थी घोषणा

संस्था के पंजीकृत विधान की धारा 11 के अनुसार निर्वाचन की प्रक्रिया कार्यकाल समाप्ति के पूर्व न्यूनतम 90 दिवस निर्वाचन की घोषणा की जानी चाहिए थी। इस हिसाब से यह 12 जनवरी 2026 या उसके पूर्व प्रारंभ होना चाहिए थी, लेकिन अब तक कोई घोषणा नहीं की गई है। अतः उपरोक्त स्थिति में निर्देशित किया जाता है कि, संस्था की प्रबंधकारिणी के निर्वाचन के संबंध में पंजीकृत विधान के अनुसार निर्वाचन संबंधी कार्यवाही करना सुनिचित करें और इस कार्यालय को सूचित करें।

प्रबंधन ने कहा-हर हाल में होंगे चुनाव

इस संबंध में डेली कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि चुनाव हर हाल में होंगे। जून में चुनाव करा लिए जाएंगे। प्रबंधन ने यह भी कहा कि चुनाव निष्पक्ष होंगे और सारे नियम-कायदों का पालन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।