‘किंग ऑफ इंदौर’ देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने बना डाली, ‘मिर्जापुर’ के इंदौरी नेताओं की टीम!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर कद्दावर नेता और वर्तमान में प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पूर्व विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय के जन्मदिन पर शहर में लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें आकाश को किंग ऑफ इंदौर बताया गया है। हालांकि जन्मदिन से पहले ही यह पोस्टर कई जगह से हट गया, लेकिन इंदौर के राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा जारी है।

पिछले विधानसभा चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बेटे आकाश को विधानसभा तीन से टिकट दिलवाया था। वे जीते भी। अच्छा काम भी किया, लेकिन इस बार पिता के मैदान में उतर जाने से मामला बिगड़ गया। कैलाशजी खुद विधानसभा एक से लड़े और बेटे की जगह गोलू शुक्ला को टिकट दिलवा दिया। इसी पूर्व विधायक बेटे को किंग ऑफ इंदौर बताने के बाद राजनीतिक गप्पें शुरू हुई हैं।

यह पोस्टर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तो चर्चा का विषय बना ही, कांग्रेस की तिरछी नजर भी इस पर पड़ी थी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने इस पोस्टर को मिर्जापुर सीरीज का पोस्टर बताते हुए आकाश को मुन्ना भैया तो कैलाश विजयवर्गीय को कालीन भैया बता दिया था। चौरसिया ने दावा किया कि यह पोस्टर वर्चस्व की लड़ाई का प्रतीक है, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय अपने बेटे के लिए खुले तौर पर राजनीतिक मैदान तैयार कर रहे हैं।

अब भाजपा नेता व कार्यकर्ता चटखारे लेकर इस पोस्टर और कांग्रेस के आरोपों पर चर्चा कर रहे हैं। कुछ कार्यकर्ताओं ने तो पूरी मिर्जापुर सीरीज की टीम भी सोच डाली। अब बातें हैं तो हम तक पहुंचेंगी ही, उसे आप तक पहुंचाना भी हमारा फर्ज है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर सचमुच इंदौर, मिर्जापुर बन जाए तो गुड्डू पंडित की भूमिका में कौन होगा। गुड्‌डू पंडित सबका सफाया कर खुद मिर्जापुर पर कब्जा करना चाहता है। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए नाम सुझाया-गौरव रणदिवे का। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गौरव फिलहाल इसी राह पर चल रहे हैं।

अब मिर्जापुर के एक और कैरेक्टर गुड्‌डू पंडित के भाई बबलू पंडित की कर लें। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस भूमिका में मनोज पटेल फिट बैठेंगे। पिछले कुछ समय से उनके साथ जो हो रहा है या वे जो कर रहे हैं, उस हिसाब से उनके लिए यही कैरेक्टर बेहतर होगा।

कार्यकर्ताओं ने शकुंतला शुक्ला और शरद शुक्ला का भी कैरेक्टर ढूंढ निकाला है। इंदौर के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य के हिसाब से शकुंतला शुक्ला का कैरेक्ट विधायक मालिनी गौड़ को मिलने की कल्पना की जा रही है। जाहिर है, ऐसे में उनके बेटे एकलव्य सिंह गौड़ को शरद शुक्ला का ही कैरेक्ट मिलेगा।

वैसे तो कार्यकर्ताओं ने पूरी मिर्जापुर की टीम को इंदौरी नेताओं पर फिट कर रखा है, लेकिन सबके बारे में लिखें तो बातें लंबी हो जाएंगी चलते-चलते एक और कैरेक्टर कालीन भईया के सबसे खास मकबूल की भी बात हो जाए। अगर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिर्जापुर बनाने का मौका दे दिया जाए तो वे इस रोल में महापौर पुष्यमित्र भार्गव को रखना चाहेंगे।

बातें भले ही काल्पनिक हों, लेकिन एक बार इंदौर के राजनीतिक परिदृश्य पर इन्हें रखकर देखेंगे तो शायद आपको भी मजा आए। और हां, कोई और कैरेक्टर आपके दिमाग में हो तो हमें बताइएगा…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।