देश के सबसे साफ शहर की हवा इतनी खराब कैसे हो गई महापौरजी, पहले से सातवें स्थान पर क्यों आया इंदौर?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

अर्द्धेन्दु भूषण

देश में सातवीं बार नंबर वन आने वाले इंदौर शहर की सफाई, प्रदूषण आदि की वर्तमान स्थिति पर जब भी सवाल उठाए जाते हैं जनप्रतिनिधि कान में रूई ठूंस लेते हैं। जनता को गंदगी दिखती है, सड़क के गड्‌ढे दिखते हैं, प्रदूषण दिखता है लेकन जनप्रतिनिधियों को यह सब नहीं दिखता। अगर आप शिकायत करो या मीडिया सवाल उठाए तो बेचारे नेता बुरा मान जाते हैं। सवाल उठाने वाले को विकास विरोधी और भाजपा विरोधी बता दिया जाता है। अब जबकि देश के सबसे साफ शहर इंदौर को वायु प्रदूषण में सातवां स्थान मिल गया है क्या महापौर व अन्य जनप्रतिनिधि अपना मुंह खोलने का कष्ट करेंगे। आपका जवाब देना इसलिए भी जरूरी है कि इसी वायु सर्वेक्षण में पिछले साल इंदौर को पहला स्थान मिला था।

महापौरजी, चिन्ता इसलिए हो रही है कि लगातार छह बार स्वच्छता में नंबर वन आने के बाद सातवीं बार इंदौर को सूरत के साथ नंबर वन का पुरस्कार मिला। और सूरत की रफ्तार देखिए कि वह आपके हाथ से स्वच्छ वायु का खिताब भी ले उड़ा। अगर अब भी आपने और अन्य जनप्रतिनिधियों ने शहर की चिन्ता नहीं कि तो वायु सर्वेक्षण की तरह ही स्वच्छता सर्वेक्षण में भी आप सातवें , आठवें या उससे नीचे के पायदान पर नजर आ सकते हैं। थोड़े दिनों के लिए राजनीति, खेमेबाजी, झांकीबाजी भूलकर अगर सभी जनप्रतिनिधि इंदौर शहर की सोचने लगें और जनता को साथ लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करें तो काफी हद तक शहर की लाज बचाई जा सकती है।

जिस सूरत से डर रहा इंदौर, जबलपुर उसके पीछे पड़ा

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में प्रदेश में जबलपुर शहर ने बाजी मारी है। जबलपुर 13 वें स्थान पर था, लेकिन इस बार प्रदेश में नंबर वन और देश में दूसरे स्थान पर कब्जा जमाने में उसे सफलता मिली है। एक बात और जबलपुर, सूरत से मात्र एक नंबर ही पीछे है। इससे साफ जाहिर है कि जबलपुर इंदौर से कितने कदम आगे चल रहा है। इस मामले में राजधानी भोपाल अपनी व्यावसायिक राजधानी इंदौर से कदमताल करता दिखाई दे रहा है। जहां इंदौर पहले स्थान से सातवें पर आया है, वहीं भोपाल पांचवें स्थान से आठवें पर खिसक गया है। इस सर्वे में इंदौर से अच्छी स्थिति तो ग्वालियर की रही है। पिछले साल ग्वालियर 43 वें स्थान पर था, लेकिन अब 30 वें स्थान पर आया। इससे साफ जाहिर है कि प्रदेश के ही दूसरे शहर आपको कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अब भी मौका है संभल जाने का। सात बार के तमगे की अकड़ से बाहर निकलिए। इससे पहले कि इंदौर का और कबाड़ा हो कुछ दिन समय शहर के लिए निकाल लीजिए…राजनीति तो होती रहेगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा

इंदौर में नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए अनुमति विवाद छिड़ गया है। राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति मिलने के बाद भाजपा ने बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित किया।

जेपी नड्डा का बयान: क्या पीएम मोदी को मिलेगा भारत रत्न? पढ़ें पूरी खबर

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को भारत रत्न मिलने को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। भाजपा में इस विषय पर अभी कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई है।

पाकिस्तानी नौसेना की असुरक्षित टक्कर पर भारत का कड़ा विरोध, पाक हाई कमीशन तलब

पाकिस्तानी नौसेना की असुरक्षित टक्कर पर भारत ने कड़ा विरोध जताया और पाक हाई कमीशन को तलब किया। यह घटना उत्तरी अरब सागर में हुई।

भोपाल में ओवैसी के काफिले की तेज रफ्तार बाइकें टकराईं, कई घायल

भोपाल में ओवैसी के काफिले की तेज रफ्तार बाइकें टकराईं, जिससे कई घायल हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

असदुद्दीन ओवैसी ने BJP MLA रामेश्वर शर्मा को स्टेज से दी खुली चुनौती

असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को स्टेज से खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो काजी कैंप पर मिसाइल गिराएं।

BJP सांसद ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे को कहा ‘सर्कस शो’, कांग्रेस विधायक ने किया पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर भाजपा सांसद ने कहा 'सर्कस शो', कांग्रेस विधायक ने पलटवार किया। मध्य प्रदेश की सियासत में बढ़ा तनाव।

MP Weather Update: 19 सितंबर के बाद मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में 19 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव का अनुमान है। बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में बदलाव होगा।

इंदौर में 30 हजार लोगों को मिलेगा जमीन का पट्टा, 17 सितंबर को नितिन नवीन करेंगे शुरुआत

इंदौर में 30 हजार लोगों को जमीन का पट्टा मिलने जा रहा है। 17 सितंबर को नितिन नवीन इस योजना की शुरुआत करेंगे। इससे नागरिकों को कानूनी सुरक्षा मिलेगी।

इंदौर में आरओ प्लांट और उद्योगों में फ्लो मीटर अनिवार्य, भूजल संरक्षण पर जोर

इंदौर में आरओ प्लांट और उद्योगों में फ्लो मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। भूजल संरक्षण को लेकर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं।

इंडिगो की अगरतला-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक वार्निंग, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

अगरतला-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक वार्निंग के बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। 103 यात्री और 6 क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।