भोपाल आयकर विभाग ने भोपाल साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड (एसएचएमपीएल) पर छापा मारा था। इसमें टैक्स चोरी के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। विदेशी लिंक होने के साथ ही फर्जी कंपनियों के माध्यम से बोगस बिलिंग और सप्लाई खुलासा हुआ है। आयकर विभाग ने साइंस हाउस के संचालकों के ठिकानों से एक करोड़ रुपए से अधिक की नकदी जब्त की है। विभाग ने 20 बैंक लॉकर सील किए हैं।
आयकर विभाग साइंस हाउस के संचालक जितेंद्र तिवारी और उनके परिजन के बैंक खातों की भी जांच कर रहे हैं। बताया जाता है कि इन खातों में बड़ी रकम जमा हुई है। आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को भोपाल, इंदौर, मुंबई समेत कई शहरों में 30 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे थे, यह कार्रवाई बुधवार को भी जारी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- कृष्णा संस्था को जमीन आवंटित कर उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने भोपाल भेजी फाइल, संभागायुक्त ने भी मंगाए दस्तावेज
- भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त, नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार
- एमपी में अगले पांच साल तक जारी रहेगी लाडली बहना योजना, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले
- भोपाल और ग्रेटर नोएडा में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 7 करोड़ की ड्रग जब्त
- भारत में ई-वीजा की सुविधा और बढ़ी, 11 नए प्रवेश द्वार जुड़े; भोपाल और तिरुपति भी सूची में
- Twisha Sharma Case : सास गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, सुसाइड के लिए बहू को मजबूर करने के हैं आरोप
गुप्ता के विदेश में कारोबार का पता चला
आयकर विभाग की टीम मेडिकल सर्जिकल उपकरणों के कारोबारी राजेश गुप्ता के यहां भी सर्चिंग कर रही है। भोपाल में लालघाटी स्थित मकान पर जांच के दौरान मिले दस्तावेजों से विदेशी लिंक का पता चला है। विभाग को यह भी पता चला है कि जितेंद्र तिवारी, राजेश गुप्ता और अन्य के यहां से अर्जित अवैध आय से रियल एस्टेट में निवेश किया गया है। जितेंद्र तिवारी और उनके परिजन कई शैल कंपनियों में डायरेक्टर हैं। बोगस बिलों पर भुगतान लेने के लिए फर्जी कंपनियों को आधार बनाया गया। इनके नाम पर सप्लाई दिखाकर पेमेंट लेने का काम किया गया है।



