बालिका सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित हुई मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को बालिका सशक्तिकरण के उद्देश्य से मनाया जाता है। सही मायने में बालिका दिवस को हम बालिकाओं को बेहतर शिक्षा, स्वावलंबी बनाकर, रूढ़िवादी सोच से मुक्त रखते हुए एक बेहतर जीवन देकर सार्थक कर सकते हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने बालिका सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं प्रारंभ की है, जिसमें से एक लाड़ली लक्ष्मी योजना जो बालिका सशक्तिकरण में मील का पत्थर सिद्ध हुई है। इन्दौर संभाग में 8 लाख 40 हजार 390 से अधिक लाड़ली लक्ष्मियाँ सशक्तता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। शासन की यह योजना बालिकाओं को शिक्षा के साथसाथ आगे बढ़ने, नेतृत्व और आत्मरक्षा के लिए प्रोत्साहित करने वाली सिद्ध हुई है।

8 लाख 40 हजार से अधिक बालिकाएं पंजीबद्ध

इन्दौर संभाग में योजना प्रारंभ से लेकर अब तक 8 लाख 40 हजार 390 से अधिक लाड़ली लक्ष्मी पंजीबद्ध हुई है। इसमें इन्दौर जिले में 2 लाख 8 हजार 120, धार जिले में 1 लाख 57 हजार 987, अलीराजपुर में 49 हजार 525, बड़वानी जिले में 82 हजार 142, खंडवा जिले में 94 हजार 255, खरगोन जिले में 1 लाख 22 हजार 201, झाबुआ जिले में 73 हजार 792 एवं बुरहानपुर जिले में 52 हजार 369 बालिकाएं पंजीबद्ध है।

लाड़ली लक्ष्मी योजना में इस तरह से लाभ

लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत पात्रता अनुसार पंजीकृत प्रत्येक बालिका को प्राथमिक से स्नातक स्तर पर शिक्षा प्राप्त करने तक कुल 1 लाख 43 हजार रुपये का आर्थिक लाभ मिलता है। योजना अनुसार कक्षा 6वी में प्रवेश लेने पर 2 हजार रुपये, कक्षा 9वी में प्रवेश लेने पर 4 हजार रुपये, कक्षा 11वी में प्रवेश लेने पर 6 हजार रुपये, कक्षा 12वी में प्रवेश लेने पर 6 हजार रुपये, स्नातक अथवा व्यावसायिक पाठ्यक्रम (न्यूनतम अवधि 2 वर्ष) में प्रवेश लेने पर 25 हजार रुपये दो किश्तों में मिलते है तथा 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर एक लाख रुपये परंतु यह कि लाभ शासन द्वारा विहित आयु पूर्ण हो जाने के पश्चात विवाह करने और कक्षा बारहवीं की परीक्षा में सम्मिलित होने के अध्यधीन होने पर प्रदान किया जाता है।

योजना के मुख्य उद्देश्य

बालिका भ्रूण हत्या को रोकना: इस योजना के माध्यम से बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करके बालिका भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा को रोकने का प्रयास किया जाता है।

बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना: योजना के तहत बालिकाओं की प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

बालिकाओं के विवाह की उम्र बढ़ाना: योजना के तहत बालिकाओं के विवाह की उम्र बढ़ाने पर जोर दिया जाता है।

बालिकाओं के आर्थिक सशक्तिकरण: योजना के तहत बालिकाओं को विवाह के समय एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

योजना के लाभ

बालिकाओं का स्वास्थ्य: योजना के तहत बालिकाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

शिक्षा में सुधार: योजना के तहत बालिकाओं की शिक्षा में सुधार आया है।

लिंगानुपात में सुधार: योजना के कारण लिंगानुपात में सुधार हुआ है।

समाज में महिलाओं का सशक्तिकरण इस योजना के माध्यम से समाज में महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है।

योजना के लिए पात्रता

जन्म तिथि: योजना का लाभ उन बालिकाओं को मिलता है जिनका जन्म योजना के लागू होने की तारीख के बाद हुआ हो।

निवास: लाभार्थी परिवार योजना लागू होने वाले राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।

आर्थिक स्थिति: परिवार की आर्थिक स्थिति योजना के निर्धारित मानदंडों के अनुसार होनी चाहिए।

(लेखक आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में संभागायुक्त, इंदौर संभाग है)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।