सीएम मोहन यादव का ‘खाकी’ को स्पष्ट संदेश…नहीं चलेगी ‘लापरवाही’

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

सीएम डॉ.मोहन यादव लगातार पुलिस-प्रशासन को यह स्पष्ट संदेश देते आ रहे हैं कि लापरवाही बिल्कुल ही नहीं चलेगी। जब भी सीएम तक शिकायत पहुंचती है, वह खुद आगे बढ़कर सख्त एक्शन लेते हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ महीनों में कई पुलिस अफसरों पर कार्रवाई हुई है।

इसी साल जून में महीने में पूरे पुलिस महकमे में तब हड़कंप मच गया था, जब खुलेआम आपस में हॉट टॉक करने पर चंबल रेंज के आईजी सुशांत सक्सेना, डीआईजी कुमार सौरभ और दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा को हटा दिया गया था। इसके साथ ही महिला सीएसपी ख्याति मिश्रा के पति व अन्य परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के कारण कटनी एसपी अभिजीत रंजन को भी कार्रवाई की गई थी। इतना ही नहीं 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले भी देर रात कर दिए गए थे।

फिर जरा याद कर लीजिए, इसी साल सितंबर में इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ था। एक बेकाबू ट्रक ने नो एंट्री में रांग साइड आकर कई लोगों को कुचल दिया था, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हुए थे। इस घटना के अगले दिन ही सीएम इंदौर आए और जिम्मेदारों पर तुरंत एक्शन लिया। सीएम ने यातायात पुलिस उपायुक्त अरविन्द तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त सुरेश सिंह, एएसआई प्रेम सिंह, सूबेदार चन्द्रेश मरावी, निरीक्षक दीपक यादव और ड्यूटी पर तैनात सभी चार कॉन्स्टेबलों को निलंबित कर दिया था।

ताजा घटना मंगलवार रात की है, जब सीएम खुद ही पुलिस मुख्यालय पहुंचे और कई अधिकारियों पर एक्शन लिया। उन्होंने प्रदेश में अपराध की स्थिति को लेकर शीर्ष पुलिस अधिकारियों की बैठक की और कड़ी नाराजगी जाहिर की। सीएम ने रायसेन में हुए अपराध को लेकर सख्ती दिखाते हुए रायसेन एसपी पंकज पांडेय को पुलिस मुख्यालय भोपाल में अटैच कर दिया। इसके साथ–साथ उन्होंने भोपाल के मिसरोद और टीला जमालपुरा प्रभारी को हटाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिर कहा है कि प्रदेश में जनता और सुशासन की सरकार है, इसलिए अपराध रोकने के लिए पुलिस सड़कों पर उतरे। किसी भी अपराधी को छोड़ा न जाए।

सीएम के बार-बार निर्देश देने के बाद भी जो अफसर सुधरना नहीं चाहते-उनके तो अब सीएम ही मालिक हैं।

इसलिए कुछ भी गलत करने से पहले एक बार सोच लीजिए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।