0:00
0:00 left
ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन
ग्वालियर राजघराने की राजमाता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 70 वर्ष की थीं। माधवी राजे लंबे समय से बीमार चल रही थी। 15 फरवरी को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था और तब से ही उनकी तबियत खराब चल रही थी।
दिल्ली के एम्स से जुड़े सूत्रों ने कहा कि माधवी राजे ने सुबह 9:28 बजे अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिन से वह वेंटिलेटर पर थीं और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही थीं। उन्हें 15 फरवरी को एम्स में भर्ती किया गया था। उन्हें सेप्सिस के साथ निमोनिया भी हो गया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं, जहां सात मई को मतदान हुआ था। चुनाव प्रचार के दौरान भी सिंधिया का लगातार दिल्ली दौरा होता रहा था। राजमाता माधवी राजे सिंधिया मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थीं। उनका नेपाल के राजघराने से संबंध था। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। साल 1966 में उनका माधवराव सिंधिया के साथ विवाह हुआ था।
👉 यह भी पढ़ें:
- पूर्व सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र निधन, सिख विरोधी दंगों में ठहराए गए थे दोषी
- Pradeep Rawat Death: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन, ‘गजनी’ के खलनायक से ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा तक छोड़ी अमिट छाप
- Garry Sobers: क्रिकेट जगत के महान ऑलराउंडर गैरी सोबर्स का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- नहीं रहे कांग्रेस के पानी वाले बाबा : पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
- स्मृति शेष : जब उमराव जान ने बदल दी थी आशा भोसले की शोख और चंचल आवाज, आज भी दिल चीर देती है-दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए…
- बंगाल की राजनीति के ‘चाणक्य’ को श्रद्धांजलि: मुकुल रॉय का 71 वर्ष की आयु में निधन



