👉 यह भी पढ़ें:
- महाराष्ट्र में दिखी असल राजनीति, एकनाथ शिंदे ने भाजपा को और राज ठाकरे ने बड़े भाई उद्धव को दिया झटका
- बीएमसी चुनाव में ठाकरे बंधुओं का आरोप-मतदाताओं के ऊंगली से मिट जा रही है स्याही, चुनाव आयुक्त को निलंबित करने की मांग
- मुंबई बीएमसी चुनावों के लिए उद्धव-राज ठाकरे ने जारी किया घोषणा पत्र, एक बार फिर मराठी कार्ड खेलने की कोशिश
- बीएमसी चुनाव साथ लड़ेंगे मनसे और शिवसेना यूबीटी, उद्धव ठाकरे ने कहा-महाराष्ट्र पर किसी ने टेढ़ी नजर डाली तो उसकी सियासत खत्म कर देंगे
- महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर: बीएमसी चुनाव में साथ आए उद्धव–राज ठाकरे
- मनसे प्रमुख राज ठाकरे का आरोप-महाराष्ट्र में 96 लाख फर्जी वोटर, चुनाव आयोग को निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची ठीक करने को कहा
0:00 left
मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ आने का इंतजार है। ठाकरे परिवार के मिलन से पहले ही सीएम देवेंद्र फडणवीस के एक पोस्ट ने महाराष्ट्र में सियासी बवाल मचा दिया है। दरअसल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के चीफ राज ठाकरे को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मनसे प्रमुख की तस्वीर पोस्ट करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लिखा है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं!
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही सीएम फडणवीस ने राज ठाकरे से मुलाकात की थी और करीब डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में बातचीत की थी। इसके बाद सवाल खड़े होने लगे थे कि क्या निकाय चुनाव से पहले बीजेपी राज ठाकरे को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है? सीएम फडणवीस के पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या राज ठाकरे इस बार भी उद्धव ठाकरे को निराश करेंगे। कहीं राज ठाकरे भाजपा के साथ जाने का प्लान तो नहीं बना रहे।
इस बार जन्मदिन पर बाहर हैं राज ठाकरे
अपने जन्मदिन से पहले ही मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बता दिया था कि वह 14 जून को उनसे मुलाकात नहीं कर पाएंगे, क्योंके मुंबई से बाहर रहेंगे। राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि इसका कोई और अर्थ न निकालें। अगर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि राज ठाकरे अपना जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्यों नहीं मना रहे हैं, तो इसका जवाब बस इतना है कि वह अपने परिवार के साथ बाहर गए हैं। पिछले कई सालों से राज ठाकरे के जन्मदिन पर महाराष्ट्रभर से मनसे कार्यकर्ता इकट्ठा होते हैं।



