पीएम ने खजुराहो में किया केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास, बुंदेली में शुरू किया भाषण

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

खजुराहो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर खजुराहो में केनबेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में पीएम ने अपना भाषण बुंदेली में शुरू किया। पीएम ने कहावीरों की धरती बुंदेलखंड पर रहवे वारे सभी जनन को हमाई तरफ से हाथ जोड़के रामराम पहुंचे।

पीएम ने कहा कि एमपी में आज हजारों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की शुरुआत हुई है। आज बहुत प्रेरणादायी दिन है। आज अटलजी की जन्म जयंती है। आज उनके जन्म के 100 साल हो रहे हैं। उन्होंने मुझ जैसे कई कार्यकर्ताओं को सिखाया है। देश के विकास में अटलजी का योगदान हमारे स्मृति पटल पर अटल रहेगा। पीएम ने कहा कि भारत में जो बड़ी नदी परियोजनाएं बनीं, इनके पीछे डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर का ही विजन था। आज जो केंद्रीय जल आयोग है इसके पीछे भी डॉ. अंबेडकर के ही प्रयास थे, लेकिन कांग्रेस ने कभी जल संरक्षण के प्रयासों और बांधों के लिए बाबा साहेब को क्रेडिट नहीं दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने खंडवा स्थित ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्लांट का भी उद्घाटन किया, जो मध्य प्रदेश का पहला फ्लोटिंग सोलर प्लांट है। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और उनकी पिछली राज्य एवं केंद्र सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारें सिर्फ घोषणाएं करने, फीता काटने और दीया जलाने तक सीमित रहीं, जिससे जनता को कोई ठोस लाभ नहीं मिला। पीएम ने कहा कि अतीत में कांग्रेस सरकारें सिर्फ अखबारों में तस्वीरें छपवाकर अपनी वाहवाही लूटती थीं, लेकिन जनता की समस्याएं ज्यों की त्यों बनी रहीं। पीएम ने कहा कि आज मध्य प्रदेश विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और इन परियोजनाओं से प्रदेश को नई ऊर्जा मिलेगी।

कांग्रेस ने जल संकट का नहीं निकाला समाधान

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जल संकट का समाधान निकालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के किसान और माताएं दशकों तक पानी के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन कांग्रेस ने इसका स्थाई समाधान निकालने की कभी कोशिश नहीं की। पीएम मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने जल संकट को हल करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए थे, लेकिन 2004 में कांग्रेस के सत्ता में आते ही, अटल जी की योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आठ साल से उज्जैन के खाद्य विभाग में टिके हुए हैं बसंत दत्त शर्मा, पीएम से शिकायत भी बेअसर

उज्जैन के खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा पर मावा व्यापारियों ने पीएम को शिकायत की। जांच रिपोर्ट से पहले माल को नकली घोषित करने और व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।

उज्जैन में वैष्णोदेवी थीम पर बने गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की प्रतिमा जलकर खंडित

उज्जैन के गणेश पंडाल में वैष्णोदेवी थीम पर भीषण आग लगी। 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित हो गई। घटना की जांच जारी है।

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा अब निष्पक्षता नहीं बची

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने 2027 चुनाव पर भी चिंता जताई।

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

UNHRC में भारत ने जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भी चर्चा हुई।

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।