नई दिल्ली। कजाकिस्तान के अक्टौ शहर के पास बुधवार को अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान में देखते ही देखते आग लग गई थी। इस हादसे में अब तक 42 लोगों के मृत्यु की खबर आई है। विमान में कुल 67 लोग सवार थे, जिनमें 5 क्रू मेंबर थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घने कोहरे के कारण विमान का रूट डायवर्ट करना पड़ा था। इस विमान को अक्टौ के लिए डायवर्ट किया गया था। हालांकि, जैसे ही विमान अक्टौ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पहुंचा विमान की ओर से आपातकालीन लैंडिंग के लिए अनुरोध किया गया, लेकिन लैंडिंग से पहले ही यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि संभव कि इस विमान से पक्षियों का कोई झुंड टकरा गया जिसके कारण ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। विमान के पायलटों ने स्पीड और ऊंचाई हासिल करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान नाक के बल नीचे गिरता दिख रहा है। तेजी से यह ऊंचांई खोते हुए जमीन पर आ गिरा और देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गया। बताया जाता है कि गिरते ही विमान दो टुकड़ों में बंट गया और यात्री निकल कर भागने लगे। एम्ब्रेयर 190 एयरक्राफ्ट के फ्लाइट नंबर J2-8243 का विमान बाकू से रूस के ग्रोज़नी जा रहा था। इस विमान में रूस के 16 नागरिक सवार थे। इस विमान में पांच चालक दल सहित 67 लोग विमान में मौजूद थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- अलास्का में बड़ा विमान हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर्ड प्लेन रडार साइट के पास क्रैश
- Nazca Lines Plane Crash: पेरू में पर्यटकों से भरा विमान क्रैश, 13 लोगों की मौत; 11 विदेशी टूरिस्ट और 2 पायलट थे सवार
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- France Plane Crash: फ्रांस में पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों सहित 11 की मौत
- Ahmedabad Airport Incident: टला बड़ा विमान हादसा! Air India और IndiGo के विमान आमने-सामने आए, आखिरी वक्त पर बची टक्कर
- Oil Price Crash: ट्रंप के बड़े ऐलान से हिला ग्लोबल मार्केट, US-Iran डील के बाद धड़ाम हुई तेल की कीमतें!



