हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी मंत्री विजय शाह को कोई पछतावा नहीं, सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार, भाजपा बैठ कर देख रही है तमाशा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देकर पूरे देश में भाजपा की नाक कटवा चुके विजय शाह को अभी भी अपनी गलती का एहसास नहीं है। जब भाजपा संगठन ने कोई सख्त एक्शन नहीं लिया, जबलपुर हाईकोर्ट ने उन पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। भाजपा संगठन के न चाहते हुए भी हाईकोर्ट के आदेश पर शाह के खिलाफ एफआईआर हो गई। शाह हाईकोर्ट के आदेश और टिप्पणी पर इतने बौखला गए कि वे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए।

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने कर्नल कुरैशी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले का मीडिया की खबरों के आधार पर बुधवार को ही स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक को मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर शाह के खिलाफ मानपुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

👉 यह भी पढ़ें:

हाईकोर्ट ने-मंत्री की भाषा को गटर स्तर का बताया

मंत्री विजय शाह के बयान को लेकर हाईकोर्ट ने ये कहा हाईकोर्ट ने पाया कि प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) के तहत मंत्री के खिलाफ अपराध सिद्ध होते हैं। भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 के तहत अपराध बनता है, जो भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों को अपराध घोषित करता है। बीएनएस की धारा 192 के तहत भी प्रथम दृष्टया अपराध बनता है, जो धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा या जाति के आधार पर विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने से संबंधित है। हाईकोर्ट ने कहा कि इस्लाम धर्म को मानने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहकर अपमानित करना उक्त धाराओं को आकर्षित करता है। अवलोकन के आधार पर यह न्यायालय मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक को निर्देश देता है कि वे मंत्री विजय शाह के खिलाफ धारा 152, 196(1)(बी) और 197(1)(सी) के अंतर्गत अपराध के लिए तत्काल एफआईआर दर्ज करें। हाईकोर्ट ने मंत्री की भाषा को गटर स्तर का बताया था।

चारों ओर से आलोचना के बाद भी अड़े शाह

शाह के बयान पर पूरे देश में हंगामा मच गया। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें तलब कर फटकार भी लगाई, लेकिन कोई सख्त एक्शन लेने का फैसला नहीं हुआ। इधर, कांग्रेस सहित भाजपा के ही कई नेता लगातार शाह को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग करते रहे। अगर शाह इस्तीफा देने पर राजी नहीं हैं तो भाजपा संगठन उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त तो सकता ही था, लेकिन पता नहीं संगठन की क्या मजबूरी है कि कोई एक्शन लेने में संकोच किया गया।

माफी मांगने को भी एहसान समझ रहे शाह

शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए बुधवार को माफी मांग ली और कहा कि वह बहन सोफिया और सेना का हमेशा सम्मान करते हैं।अगर किसी व्यक्ति को उनकी बातों से ठेस पहुंची है, तो वह 10 बार माफी मांगने के लिए तैयार हैं। शाह ने कर्नल सोफिया को देश की बहन करार दिया और कहा कि उन्होंने राष्ट्र धर्म निभाते हुए जाति और समाज से ऊपर उठकर काम किया। इसके बाद भी जब बवाल मचता रहा और हाईकोर्ट ने टिप्पणी कर दी तो भी शाह पर कोई फर्क नहीं पड़ा। ऐसा लग रहा है जैसे शाह ने माफी मांग कर बहुत बड़ा एहसान कर दिया है।

शाह की नजर में इतनी कठोर कार्रवाई की जरूरत नहीं

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में विजय शाह ने कहा है कि मामले में इतनी कठोर कार्रवाई की जरूरत नहीं थी। उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया. वह अपने बयान के लिए माफी भी मांग चुके हैं।

प्रदेश भाजपा संगठन नहीं ले पा रहा कोई फैसला

बुधवार को बेंगलुरु से लौटने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सीएम हाउस में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ बैठक हुई। बैठक के बाद ही यह पता चल गया था कि विजय शाह इस्तीफा नहीं देने वाले। शाह ने कोर्ट में अपना पक्ष रखने का मौका देने की मांग पार्टी से की थी। इसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट चले गए। पता नहीं प्रदेश भाजपा संगठन की क्या मजबूरी है कि शाह के खिलाफ कोई फैसला अब तक नहीं लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पन्ना के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार निलंबित, रिश्वत पर विवादित बयान के बाद एक्शन

पन्ना के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार को रिश्वत पर विवादित बयान के बाद निलंबित कर दिया गया। मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग ने कार्रवाई की।

WhatsApp ग्रुप चैट में 4 नए फीचर्स, अब बिना समय सीमा पिन करें मैसेज

व्हाट्सऐप ग्रुप चैट में 4 नए फीचर्स आए हैं। अब आप बिना समय सीमा के मैसेज पिन कर सकते हैं और ग्रुप स्टेटस भी शेयर कर पाएंगे।

वाह मंत्री जी, पहले भीड़ न जुटने की सूचना देकर सीएम को लेट करवाया, फिर उनके आने से पहले ही कर दी रैली रवाना!

इंदौर में भाजपा की रैली में मंत्री विजयवर्गीय ने सीएम के आने से पहले रैली रवाना कर विवाद किया। भीड़ न जुटने की सूचना पर सीएम देरी से पहुंचे।

ठग सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को समन, राउज एवेन्यू कोर्ट में हाजिर होना जरूरी

ठग सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को गवाह के रूप में समन जारी। अदालत ने 2 नवंबर को हाजिर होने का आदेश दिया है।

करारी हार के बाद छलका श्रेयस अय्यर का दर्द, टीम की कमजोरी पर उठाए सवाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को मिली करारी हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की कमजोरी पर सवाल उठाए। उन्होंने गेंदबाजी में सुधार की बात कही।

सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, लगाया लोकतांत्रिक परंपरा कमजोर करने का आरोप

डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर लोकतांत्रिक परंपरा कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने विपक्ष की सत्ता की भूख को भी चुनौती दी।

INS विक्रांत पर राफेल मरीन की पहली लैंडिंग सफल, नौसेना में शामिल करने के लिए ट्रायल जारी

INS विक्रांत पर राफेल मरीन की पहली लैंडिंग सफल रही। नौसेना में शामिल करने के लिए ट्रायल जारी है। यह कदम भारतीय नौसेना के लिए महत्वपूर्ण है।

उत्तराखंड के जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर लापता होने की घटना से क्षेत्र में चिंता। सर्च ऑपरेशन जारी है। पायलट समेत छह लोग सवार थे।

विपक्ष ने टाल दिया CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग, मल्लिकार्जुन खरगे ने कारण बताया

विपक्ष ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया है। बारिश के कारण यह फैसला लिया गया।

शेयर बाजार में आज भी तेजी, सेंसेक्स 308 अंक उछला, निफ्टी 23053 पर बंद

30 अक्टूबर 2026 को सेंसेक्स 308 अंक उछला और निफ्टी 23,053 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में लगातार दूसरी तेजी का दौर जारी रहा।