मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के पिता का 100 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उज्जैन के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लगभग 100 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को ही उज्जैन आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महा आर्यमन सिंधिया ने अस्पताल जाकर उनका हाल–चाल जाना था। रविवार को सीएम भी अपने पिता से मिलने पहुंचे थे।

शुरू से संघर्षशील रहे सीएम के पिता

👉 यह भी पढ़ें:

पूनमचंद यादव शुरुआत से ही परिश्रमी और संघर्षशील रहे। खेती के साथ ही उन्होंने कई व्यवसाय भी किए। संघर्षों के बावजूद उन्होंने बेटे नंदू यादव, नारायण यादव, मोहन यादव और बेटी कलावती, शांति देवी को अच्छी शिक्षा दिलाई। संघर्ष के दिनों में वे रतलाम से उज्जैन आ गए और सबसे पहले हीरा मिल में नौकरी की। भजिया और दाल–बाफले की भी दुकान लगाई।

सीएम को थमाया था ट्रैक्टर सुधारने का बिल

फादर्स डे पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे अपने बेटे डॉ. मोहन यादव को ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल थमाते हुए मजाक करते दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव फादर्स डे पर पिता से मिलने गए थे। सीएम ने पैसे मांगे तो उन्होंने 500 रुपए के नोटों की गड्डी निकालकर थमा दी। सीएम ने एक नोट रखा और बाकी लौटा दिए थे। इसी दौरान पिता ने सीएम बेटे को ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल भी थमा दिया था। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा था कि ट्रैक्टर सुधारने में जो खर्च हुआ है, वे दे देंगे।

शिवराज सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा–सिर से पिता का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिखा– मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के पूज्य पिताजी पूनमचंद यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पिता का साया सिर से उठना एक पुत्र पर उसके जीवन का सबसे बड़ा वज्रपात होता है। भाजपा के कई अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

JK में जैश-लश्कर के 65 विदेशी आतंकी सक्रिय, सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

जम्मू-कश्मीर में जैश-लश्कर के विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 65 आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज किया है।

सीएम ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, मंत्री विजयवर्गीय फिर भी खाली हाथ, चैतन्य काश्यप को मिली कमान

मध्यप्रदेश के CM ने इंदौर का प्रभार छोड़कर MSME मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंप दिया है। कैलाश विजयवर्गीय इस बार भी खाली हाथ रहे।

सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई मंत्रियों से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के वित्तीय और जल संसाधन मुद्दों पर चर्चा की।

पुणे में बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, कई गंभीर

पुणे के बोपदेव घाट में ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्रों की मौत, कई घायल। पुलिस जांच जारी।

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल बनेगा, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी। कैबिनेट ने कुल पांच परियोजनाओं के लिए ₹19,934 करोड़ के निवेश का ऐलान किया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस को दिया निर्देश, मुसाफिरखाना में कोई भी न जाए, नमाज की भी इजाजत नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुसाफिरखाना में किसी के भी प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई। पुलिस और बीएमसी को सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए।

बेअंत सिंह हत्या केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

बेअंत सिंह हत्या केस में बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। केंद्र सरकार ने सजा घटाने का विरोध किया।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1502 अंक उछलकर 83,938 पर बंद

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स 1,502 अंक उछला और निफ्टी 25,819.60 पर बंद हुआ। निवेशकों की संपत्ति में ₹4 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पंजाब में रेल पटरी पर मिले सीमेंट के पिलर, गार्ड की सतर्कता से टला हादसा

फतेहगढ़ साहिब में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की पटरी पर सीमेंट के पिलर पाए गए। गार्ड की सतर्कता से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया।

सूरत में एक परिवार के 6 सदस्यों को नहर में फेंका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सूरत नहर हादसे में महाराष्ट्र के परिवार के 6 सदस्य फेंके गए। पति-पत्नी और बेटी की मौत, दो बच्चे लापता, पुलिस जांच कर रही है।