सचमुच जन-जन के नेता हैं मधु वर्मा, सीएम से लेकर कार्यकर्ता तक को उनकी चिन्ता, जान बचाने वाले सिपाही को मिलेगा पुरस्कार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

-हरीश फतेहचंदानी

इंदौर। राऊ के भाजपा विधायक मधु वर्मा की तबीयत क्या बिगड़ी, सीएम से लेकर कार्यकर्ता तक चिन्तित हो गए। जब तबीयत बिगड़ी तो पास में पीए और पीएसओ ही थे। दोनों की सूझबूझ से मधु भैया की तबीयत अब ठीक है और जल्द ही उनका बायपास होने वाला है। मधु भैया की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पीएसओ अरुण सिंह भदौरिया को सीएम ने 50 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

👉 यह भी पढ़ें:

नगर निगम के जनकार्य समिति के प्रभारी और इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रहने के दौरान मधु भैया ने शहर को जो सौगात दी है, उसने उन्हें इंदौर के जन-जन के मन में बसा दिया है। कहा जाता है कि जब निगम में जलकार्य प्रभारी थे, तब किसी के घर बोरिंग से पानी निकल जाता था तो खुशी के मारे रात तीन बजे भी देखने पहुंच जाते थे। इंदौर विकास प्राधिकरण में रहते हुए उन्होंने परंपरा से हटकर शहर की गली-गली में काम कराए।

उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि उन्हें देखने के लिए विशेष हॉस्पिटल के बाहर नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लगा है। भीड़ को संभालने के लिए परिवार के लोगों को पुलिस और अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर व्यवस्था बनानी पड़ रही है। कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों में राम रक्षा स्रोत, सुंदर कांड तथा महामृत्युंजय मंत्र का जाप करा रहे हैं।

पांच दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा

मधु वर्मा के भतीजे मलय ने बताया कि पांच दिन पहले सुबह उनकी दांत में दर्द हो रहा था। उन्होंने दवा खा ली, लेकिन तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इसके बाद वे बेहोश हो गए। वर्मा के पीएसओ अरुण सिंह भदौरिया ने उन्हें सीपीआर दी। फिर पीए के साथ रांग साइड गाड़ी चलाते हुए मात्र 7 मिनट में अस्पताल लेकर आ गए। मलय ने बताया कि अब वे ठीक हैं। सारी रिपोर्ट नार्मल आ रही है। अब बायपास सर्जरी की तैयारी चल रही है। डॉ. अमरीष, डॉ.विनोद सोमानी और डॉ.मनीष पोरवाल की टीम उनकी देखभाल कर रही है। मंगलवार या बुधवार को बायपास हो सकता है।

सीएम ने कल की थी मुलाकात

सीएम डॉ.मोहन यादव मधु वर्मा को देखने शनिवार को अस्पताल गए थे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक महेंद्र हार्डिया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित भाजपा के कई नेताओं का लगातार वहां आना-जाना लगा है। सिलावट और हार्डिया तो एक दिन में कई बार पहुंच जा रहे हैं।

अस्पताल के बेड पर भी जनता की चिन्ता

सीएम यादव जब वर्मा से मिलने पहुंचे तो वर्मा ने उनसे भावुक होकर कहा कि एक बात कहना चाहता हूं। मेरी लंबे समय से इच्छा थी कि जो 29 गांव नगर निगम की सीमा में शामिल हुए हैं, वहां विकास के कार्य प्राथमिकता से हों, गरीबों को पट्टे दिए जाएं। आपने हाथोंहाथ यह मांग मंजूर भी की और गरीब बस्तियों में पट्टे वितरण का कार्य प्रारंभ भी हो गया है। शायद यह देखने के लिये ही आज मैं आप लोगो के बीच हूं। सीएम भी यह सुनकर भावुक हो गए और कहा-चिंता मत करो मधु भैया, आप जल्द स्वस्थ होकर इसी प्रकार जनता की सेवा करते रहोगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।