भोपाल। मध्यप्रदेश के ऐसे शहर जहां धार्मिक स्थल हैं, वहां शराबबंदी लागू हो सकती है। सीएम ने कहा कि इस पर विचार हो रहा है। जल्द ही इस पर ठोस कदम उठाया जाएगा। सीएम ने कहा कि इस संबंध में साधु–संतों द्वारा दिए गए सुझावों पर राज्य सरकार गंभीर है।
सीएम मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार नीति में सुधार कर, धार्मिक नगरों से शराबबंदी लागू करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में साधु–संतों द्वारा दिए गए सुझावों पर राज्य सरकार गंभीर है। धार्मिक नगरों का वातावरण प्रभावित होने संबंधी शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। हमारा प्रयास है कि इन नगरों की पवित्रता अक्षुण्ण रहे। बजट सत्र पूर्णता की ओर है, अत: राज्य सरकार जल्द ही निर्णय लेकर इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी। मोहन यादव ने कहा कि हम इसे लेकर गंभीर हैं। उनकी सीमा के बाहर ही दुकान होंगे। सीएम ने कहा कि इस बारे में जल्द ही फैसला लेंगे। अगर ऐसा हुआ तो उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, पीतांबरा पीठ और नलखेड़ा, अमरकंटक और ओरछा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों शराबबंदी लागू हो सकती है।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली से सीधे बाढ़ प्रभावित रीवा पहुंचे सीएम यादव, राहत कार्यों की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- MP में एनालॉग पनीर बैन, सीएम यादव ने दिए आदेश, इंदौर में कार्रवाई
- विजयवर्गीय की झांकीबाजी से सीएम ने बनाई दूरी, नगर अध्यक्ष की लाख कोशिश के बाद भी रेवती रेंज नहीं पहुंचे
- लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बहाने इंदौर की कर ली बात
- एमपी में अब टोक होम राशन संभालेगा महिला एवं बाल विकास विभाग, कैबिनेट ने लिया फैसला, अगली बैठक में यूसीसी के मसौदे पर लगेगी मुहर
- Mohan Cabinet : गुजरात को 217 करोड़ रुपए देगा मध्यप्रदेश, कैबिनेट बैठक से पहले सीएम यादव ने दी जानकारी, कई फैसलों पर लगी मुहर
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती भी लंबे समय से शराबबंदी की मांग कर रही हैं। तत्कालीन शिवराज सरकार के समय में उमा भारती ने इसे लेकर प्रदर्शन भी की थीं। साथ ही शराब दुकान में जाकर पत्थर भी मारी थीं। अब सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।



