पचमढ़ी में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की सीख, आज समापन सत्र में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पचमढ़ी। पचमढ़ी में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन कई सत्र हुए। इसमें वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को अनुशासन, समन्वय और जनसंपर्क की सीख दी। वरिष्ठ नेताओं ने सभी नेताओं से कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात भी कही। इसके साथ ही सोशल मीडिया और मोबाइल के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई।

प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि संगठन एक जीवित शरीर की तरह होता है, जिसमें हर अंग का समन्वय जरूरी होता है। ऐसा होने पर ही संगठन अपने लक्ष्यों को पूरा कर सकता है। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे विधायकों की बात को गंभीरता से लें। आपके पास ज्यादा जिम्मेदारी है। मंत्री और विधायकों के बीच समन्वय की कमी रही तो सरकार और संगठन दोनों के लिए मुश्किल होगी। उन्होंने विधायकों से आग्रह किया कि वे कार्यकर्ताओं की बात सुनें और उन्हें सम्मान दें।

👉 यह भी पढ़ें:

केंद्रीय मंत्री पाटील ने मोबाइल शिष्टाचार के गुर सिखाए

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटील ने कार्यकर्ताओं को मोबाइल शिष्टाचार और कार्यालय संचालन के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि कैसे उनका कार्यालय 100 कर्मचारियों की टीम के साथ पारदर्शिता और समर्पण से काम करता है। उन्होंने कहा कि यदि रात को 11 बजे भी कोई कार्यकर्ता कॉल करता है तो उसे नजरअंदाज न करें, बल्कि यथासंभव जवाब दें।

सोशल मीडिया का कैसे करें इस्तेमाल

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पहुंचाएं। अगर कोई नकारात्मक बात हो तो उसका तथ्यों के साथ जवाब दें।

एससी-एसटी प्रभाव वाली सीटों की चर्चा

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन एससी-एसटी वर्ग के प्रभाव वाली सीटों पर चर्चा की गई। सीएम डॉ. मोहन यादव और पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने सांसद–विधायकों से सामाजिक और भौगोलिक कार्य विस्तार की दृष्टि से इस पर बात की। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने अनुसूचित जनजाति वर्ग को सामाजिक समरसता के जरिए जोड़ने की कोशिश पर जानकारी दी। अनुसूचित जनजाति की प्रभाव वाली 56 सीटों पर संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सभी नेताओं से आदिवासी वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार करने को कहा।

कार्यक्रम स्थल पर निकला सांप

रविवार को पचमढ़ी में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के पास छह फीट लंबा सांप निकल आया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। अच्छी बात रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।