👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर में महिला-बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक कंडवाल के ठिकानों पर छापा, साढ़े नौ करोड़ रुपए की संपत्ति मिली
- एमपी में लोकायुक्त को आरटीआई से छूट दिए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल, पूछा-यह कोई खुफिया संगठन है क्या?
- इंदौर में पीडब्ल्यूडी के तीन अफसरों को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा, बिल के बदले मांगे थे साढ़े तीन लाख रुपए
- पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर ने काली कमाई से खड़ा कर लिया था साम्राज्य, संपत्ति का आंकड़ा 15 करोड़ पार
- इंदौर के आजाद नगर थाने का उप निरीक्षक धर्मेंद्र राजपूत एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया, इंदौर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई
- मध्यप्रदेश के झाबुआ में रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा, कार पर पलटा सीमेंट से लदा ट्रक, 9 लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
0:00 left
इंदौर। लोकायुक्त की इंदौर इकाई ने झाबुआ जिले के कल्याणपुरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अर्पित कुमार नायक को आज 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी ने एक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देने के एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी थी।
लोकायुक्त डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल और अनिरुद्ध वाधिया ने बताया कि ग्राम कल्लीपुरा थाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ निवासी दिनेश मकवाना ने पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय से शिकायत की थी। आवेदक ने बताया था कि उसके काका के लड़के रमेश पिता कालू सिंह की 29 अक्टूबर 2024 को तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। उसका पोस्टमॉर्टम 30 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुरा में हुआ था। आरोपी डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद आज 15 नवंबर को आवेदक को आरोपी को रिश्वत राशि देने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर भेजा गया। आरोपी को शक होने से उसने रिश्वत राशि लेने से मना कर दिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। ट्रैप दल में इंस्पेक्टर राहुल गजभिए, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक पवन पटोरिया, आदित्य भदौरिया, अनिल परमार, चंद्रमोहन बिष्ट, श्री कृष्णा अहिरवार शामिल थे।



