इंदौर। गणतंत्र दिवस के मौके पर इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनके साथ ही नर्मदापुरम के आईजी मिथलेश कुमार शुक्ला और डीआईजी अवधेश कुमार गोस्वामी को विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट सेवा मेडल की लिस्ट में इंस्पेक्टर शिवकुमार पटेल का नाम भी शामिल है।
प्रदेश के 21 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें 4 वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेसिडेंट मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस और 17 अधिकारियों को मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान अपने–अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट निष्ठा, अनुशासन, मानव सेवा और सराहनीय कार्यों के लिए दिया जा रहा है। राष्ट्रपति पदक को देश के सर्वोच्च पुलिस सम्मानों में गिना जाता है, जो कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना का प्रतीक है। इन अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 को आयोजित अलंकरण समारोह में पदक प्रदान किए जाएंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- आखिर 100 करोड़ की फर्जी रजिस्ट्रियों से कब उठेगा पर्दा, एफआईआर और जांच के बाद भी कोई पकड़ा क्यों नहीं जा रहा?
- श्रीराम बिल्डर्स के मामले में इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा अंतरिम आदेश, 62 कब्जाधारियों पर बेदखली की कार्रवाई जारी रहेगी, कुछ को राहत
- इंदौर की खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को FSSAI की मंजूरी, अब खाद्य पदार्थों की जांच में आएगी तेजी
- इंदौर में शासन-प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे गए दिलजीत दोसांझ, कहा- किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है!
- दिलजीत दोसांझ के शो पर विवाद : निगम का पिछला बकाया बाकी, फिर भी आयोजन, कार्यक्रम स्थल को लेकर भी उठ रहे सवाल
- इंदौर की ‘चौकड़ी’ को देखते ही सीएम ने कहा-इंदौर में बहुत अच्छे से मनी दीपावली, बहुत-बहुत बधाई…अब ‘राज’ ढूंढ रहे लोग
इंदौर कमिश्नर समेत चार को राष्ट्रपति पदक
इंदौर पुलिस कमिश्नर एवं 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष कुमार सिंह, नर्मदापुरम आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला, भोपाल के एडिशनल पुलिस कमिश्नर मिथिलेश कुमार शुक्ला तथा निरीक्षक शिव कुमार पटेल को प्रेसिडेंट मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस से सम्मानित किया जाएगा।
17 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवा के लिए 17 पुलिस अधिकारियों को मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस से नवाज़ा जाएगा। इनमें पुलिस महानिरीक्षक कृष्णावेणी देसावतु, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, गीतेश कुमार गर्ग, दुर्गेश कुमार राठौर, निरीक्षक प्रवीण सिंह, निधि श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक शफ्फाली टाकलकर, हेड कांस्टेबल श्रीराम मिश्रा, कांस्टेबल सुशील कुमार चौबे, उप निरीक्षक प्रेम कुमार व्यास, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी, सहायक उप निरीक्षक संतोष मेहरा, कांस्टेबल रविंद्र मिश्रा और निरीक्षक राजू गुराने शामिल हैं।



