इंदौर कलेक्टर का सीधा संदेश, अब नहीं चलेगी दलाली, आदिनाथ गृह निर्माण संस्था के मामले में मुंह के बल गिरे एक दलाल पत्रकार

Date:

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा ने जब से कार्यभार संभाला है, तब से प्राशासनिक अमले पर कसावट साफ देखी जा सकती है। कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य विभागों से दलालों की छुट्‌टी हो गई है। एक ताजा मामला आदिनाथ गृह निर्माण संस्था का सामने आया है। इसमें एक मीडिया से जुड़े दलाल ने कलेक्टर को गलत जानकारी देकर अपना खेल जमाने की कोशिश की, लेकिन उनकी दाल नहीं गल पाई।

बताया जाता है कि आदिनाथ गृह निर्माण संस्था के कुछ सदस्यों ने सहकारिता विभाग तथा कलेक्टर से यह शिकायत की थी कि वे संस्था के प्रवर्तक, प्राथमिक एवं वरिष्ठ सदस्य हैं। उनके द्वारा जमा राशि से संस्था की ग्राम खजराना स्थित भूमि पर सफा पार्क कॉलोनी की भूमि क्रय की गई है। वे इसी कालोनी में भूखण्ड प्राप्त करने हेतु संस्था के सदस्य बने थे, किन्तु संस्था द्वारा जारी सदस्यों की प्राथमिक सूची में उनका नाम नहीं दर्शाया गया है।

कलेक्टर ने कराई जांच तो मिली गड़बड़ी

कलेक्टर ने शिकायत मिलने के बाद सहकारिता विभाग की टीम के साथ एक ज्वाइंट कलेक्टर को भी रख दिया। जांच में सामने आया कि जिन्होंने शिकायत की है उनकी जो वरीयता हुई थी उसमें उन्हें टिगरिया राव का मेंबर बताया था। जांच में यह भी पता चला टिगरिया राव की जमीन 2002 में विवादास्पद हो गई थी। जांच अधिकारियों ने कहा कि जो पुराने लोग हैं उन्हें सफा कॉलोनी का ही मेंबर मानकर और वरीयता सूची बनाकर प्लॉट का आवंटन किया जाए।

कलेक्टर ने लगा दी रजिस्ट्री पर रोक

कलेक्टर की जांच में पाया गया कि वरीयता सूची अनुसार 59 सदस्यों को ग्राम टिगरिया राव की भूमि हेतु सदस्य दर्शाया गया था। टिगरिया राव की भूमि का स्वामित्व संस्था के पक्ष में नहीं है। इस कारण संस्था के पास जहां-जहां भूमि उपलब्ध है जिसमें सफा/नैनोद/तेजपुर गड़बड़ी में से पात्र सदस्यों को आवंटन के आधार पर, वरीयता सूची का ध्यान रखते हुए भूखण्ड आवंटन किया जाए। फिलहाल इस मामले के निराकरण होने तक कलेक्टर ने इन जमीनों की रजिस्ट्री पर भी रोक लगा दी है।

खंडेलवाल वर्सेस संघवी का है मामला

सूत्र बताते हैं कि यह मामला सुभाष खंडेलवाल वर्सेस सुरेंद्र संघवी का है। जब तक सुरेंद्र संघवी जीवित थे, तब तक सुभाष खंडेलवाल कुछ कर नहीं पाते थे, लेकिन अब वे जमीन हड़पने की कोशिशों में जुट गए हैं। इसके लिए उन्होंने एक मीडिया से जुड़े दलाल से संपर्क किया और उस दलाल ने मामला निपटाने की सुपारी ली। चूंकि कलेक्टर शिवम वर्मा का कामकाज अलग है। इसलिए उन्होंने इस मामले की भी निष्पक्ष जांच कराई और गड़बड़ी पकड़ में आ गई।

इस विवाद में हैं कई और पेंच

बताया जाता है कि इस मामले में कई और पेंच हैं। इसमें से एक कविता गृह निर्माण संस्था की जमीन का भी मामला है। आदिनाथ संस्था ने कविता गृह निर्माण संस्था से जमीन का अनुबंध कर लिया। अनुबंध आज भी जिंदा है लेकिन जमीन की रजिस्ट्री आदिनाथ में हो चुकी है।

लंबे समय से कलेक्टोरेट में सक्रिय हैं ये दलाल

मीडिया के नाम पर दलाली करने वाले यह पत्रकार लंबे समय से कलेक्टोरेट में सक्रिय हैं। ये हर कलेक्टर के साथ चिपकने की कोशिश करते हैं। इनकी एक खासियत है कि ये अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। एक बार तो इनकी हरकतों से नाराज इनके साथियों ने कलेक्टर कार्यालय में ही इनका मुंह काला करने की योजना बना ली थी। तत्कालीन कलेक्टर को जैसे इस बात की भनक लगी, उन्होंने अपने केबिन में इन्हें छुपा लिया। इतना ही नहीं अपनी गाड़ी से ही इन्हें बाहर निकाला।

एक कलेक्टर ने तो प्रवेश पर ही लगा दिया था बैन

प्रशासन के छापे के दौरान यशवंत प्लाजा से एक दलाल के पास से एक रजिस्टर मिला था। इसमें इन महाशय के करतूतों के किस्से लिखे मिले थे। इसके बाद एक पूर्व कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों और विभागों को इनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। इनकी करतूतों के कारण ही हाल ही में इंदौर से गए एक कलेक्टर ने तो इनका फोन ही उठाना बंद कर दिया था।

बिन बुलाए शादियों में पहुंचने की आदत

बताया जाता है कि इन साहब को झांकीबाजी का इतना शौक हे कि ये सभी संभ्रांत शादियों में कार्टून टाइप के कपड़े पहन पहुंच जाते हैं। इनमें से कई ऐसी शादियां भी होती हैं, जिनमें इन्हें बुलाया ही नहीं गया होता? खास बात यह कि उस शादी से लौटने के बाद उसके किस्से इनकी जुबान से निकलते रहते हैं। यह भी कह देते हैं कि आजकल शादियों में लौग कम आ रहे, चार-चार सौ प्लेटें बच जाती हैं। इसके अलावा वहां आए मेहमानों की मीन-मेख निकालने में भी ये कोई कसर नहीं छोड़ते।

जिसकी खाते हैं, उसकी ही बिगाड़ते हैं

इन महाशय के कई किस्से मशहूर हैं। कहा जाता है कि ये जिसकी खाते हैं, उसकी ही बिगाड़ते भी हैं। यही वजह है कि पत्रकारिता में इनके दो दोस्त भी नहीं बन पाए। जिनसे इन्होंने दोस्ती कर ली, उसका कबाड़ा। जिन लोगों ने इन्हें अपने पास बिठाया, बाहर निकलकर उनकी आलोचना करने में ये थोड़ी भी कोताही नहीं बरतते।

इनकी नजरों में पूरी दुनिया चोर

इन महाशय की नजर में पूरी दुनिया चोर है, सिवाय इनके। इस पर लो सवाल भी उठाते हैं कि आखिर यह बोल कौन रहा है। लोग कहते हैं कि बोलने से पहले अपनी गिरेबां में झांक लेते। हर विभाग में तो इनके किस्से मशहूर हैं।

काफी चर्चा में रहा था एक महिला का पत्र

इन महाशय की करतूतों के लेखा-जोखा वाला एक पत्र कुछ समय पहले काफी चर्चा में रहा था। इसमें इनके किस्से विस्तार से लिखे हुए थे। बाद में यह मामला जैसे-तैसे रफा-दफा हो गया था। फिर भी इनकी करतूतें कम नहीं हुईं। हर किसी के खिलाफ बोलना और निगेटिव बोलना इनकी खासियत है।

इन से जुड़े मामलों की लंबी लिस्ट

पूरे शहर में इनकी दलाली के किस्से मशहूर हैं। ऐसे कई मामले हमारे पास भी हैं। खुद को पाक-साफ बताने वाले ये महाशय कहते फिरते हैं कि उनका कोई क्या बिगाड़ लेगा। कोई विरोध करे तो उसे धमकी भी देते हैं, लेकिन हम रुकने वाले नहीं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। कमलनाथ और जीतू पटवारी ने भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन का नया खाका, 42 सेक्टरों में बंटेगा पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन के तहत 42 सेक्टरों का नया विकास खाका तैयार किया गया है, जिससे 6 जिलों की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।

अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में दो बाबू और एक पटवारी की भूमिका, कार्रवाई की तैयारी

इंदौर में एआई से तैयार अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में जांच तेज हो गई है। इसमें दो बाबू और एक पटवारी की मिलीभगत सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

MP Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, मध्य प्रदेश में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 3 दिन का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से 13 से अधिक जिलों में तेज वर्षा का दौर जारी रहेगा।

इंदौर: लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर से खुलेगी, जाम से मिलेगी राहत

इंदौर में लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर में यातायात के लिए खोली जाएगी। इससे उज्जैन मार्ग और बाणगंगा रूट पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

इंदौर: 33 साल बाद भी हुकमचंद मिल के 380 परिवारों को नहीं मिला हक का पैसा, इंतजार बरकरार

इंदौर की हुकमचंद मिल बंद होने के 33 साल बाद भी 380 परिवारों को 80 करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिल सका है। हुकमचंद मिल के श्रमिक आज भी अपने हक की राशि का इंतजार कर रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ से तबाही: काठमांडू में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

नेपाल में बाढ़ के चलते फंसे 149 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। विदेश मंत्रालय और वायुसेना ने राहत अभियान तेज कर दिया है।

अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान

न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।

इंदौर में सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले- छात्र हनुमान जैसे, लंका जलना तय

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती की तैयारी, सितंबर से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 9,662 पदों पर एमपी पुलिस भर्ती का प्रस्ताव ईएसबी को भेज दिया है। सितंबर में इसका नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर पद छोड़ने की जानकारी दी।

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर भी सहमति बनी।

मन की बात: पीएम मोदी ने की ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में नशा मुक्त युवा अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए देश को ड्रग-फ्री बनाने का आह्वान किया।

पन्ना में मूसलाधार बारिश से टापू बना उमरी गांव, ग्रामीणों के रेस्क्यू में जुटी SDERF

पन्ना जिले में भारी बारिश के कारण उमरी गांव टापू बन गया। प्रशासन ने पन्ना में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 47 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।

नेपाल बाढ़ संकट: भारत ने भेजी 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप, टनल रेस्क्यू टीम भी रवाना

नेपाल बाढ़ राहत के तहत भारत ने 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप काठमांडू भेजी है। इसमें टनल रेस्क्यू टीम, बेली ब्रिज और फॉरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं।

सांसद ने एयरपोर्ट पर सीएम को दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, चर्चा ऐसी कि सियासी भूचाल आ गया

इंदौर एयरपोर्ट पर सांसद शंकर लालवानी ने सीएम मोहन यादव को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। कुछ सेकंड की इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं।

MP: राजा राम की नगरी से तय होगा BJP का सियासी एजेंडा, जेन-जी वोटर्स पर फोकस

ओरछा में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मिशन 2028 और जेन-जी वोटर्स को लेकर अहम रणनीतिक फैसले लिए गए हैं।

रूस से रिकॉर्ड कच्चे तेल की खरीद के बीच भारत ने ऐसे साधी अपनी ऊर्जा सुरक्षा

भारत ने रूस से कच्चा तेल आयात में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जुलाई 2026 में रूसी तेल की हिस्सेदारी 50 फीसदी पार कर गई।

‘नेता आया है या तुम्हारा बाप…’ CM जनसंवाद में अधिकारियों पर भड़कीं रीना मीणा

श्योपुर के रायपुरा में रीना मीणा जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों की कार्यशैली पर बुरी तरह भड़क गईं और खरी-खोटी सुनाई।

एक्सपोर्ट हब योजना में शामिल हुआ इंदौर, स्थानीय उत्पादों के निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार

एक्सपोर्ट हब योजना के तहत इंदौर को अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र बनाया जाएगा, जिससे फार्मा और ऑटो सेक्टर के निर्यात को नई गति मिलेगी।

इंदौर में दूध की सप्लाई बंद करने की चेतावनी, खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

इंदौर में दूध की सप्लाई बंद करने की किसानों ने चेतावनी दी है। खरीद मूल्य 65 रुपये प्रति लीटर तय करने की मांग पर किसान अड़े हुए हैं।

लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म का फर्जी मैसेज आए तो सावधान, इंदौर में अलर्ट जारी

लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म के नाम पर 1500 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। इंदौर प्रशासन ने फर्जी संदेशों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

MP: बालाघाट में CM मोहन यादव का ऐलान, बीमारी से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

बालाघाट दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीमारी से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

रेलवे का बड़ा तोहफा: 7 नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी, गोरखपुर-दिल्ली रूट भी शामिल

रेलवे बोर्ड ने 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दे दी है। इसमें गोरखपुर-दिल्ली समेत कई प्रमुख रूट शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची से रेप और मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ग्रेटर नोएडा पुलिस मुठभेड़ में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपी बलराज उर्फ बल्ला मारा गया। पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई की।

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में बिहार और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी से विवाद

समय रैना विवाद ने तूल पकड़ लिया है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में बिहार और कश्मीरी पंडितों पर की गई टिप्पणियों पर नेताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

नीरज चोपड़ा को बड़ा झटका, टखने की चोट के कारण 2026 सीजन और एशियन गेम्स से बाहर

स्टार भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की चोट के कारण 2026 के पूरे सीजन और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। टखने में लिगामेंट टीयर के चलते उन्होंने यह फैसला लिया।

राहुल गांधी 12 सितंबर को आएंगे इंदौर, नेहरू स्टेडियम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

राहुल गांधी का इंदौर दौरा 12 सितंबर को तय हुआ है। वह नेहरू स्टेडियम में 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत युवाओं से संवाद करेंगे।

नेपाल बाढ़: भारत ने IAF विमान से भेजी 10 टन राहत सामग्री, लापता भारतीयों की तलाश तेज

नेपाल में भीषण आपदा के बीच भारत ने नेपाल बाढ़ राहत सामग्री की पहली खेप काठमांडू भेजी है। भारतीय वायुसेना और बचाव दल मिशन में जुटे हैं।

मध्य प्रदेश में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले से चंचल शेखर और अंशुमन यादव को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।