अगर आप क्रिएटिव हैं तो जीत सकते हैं पांच लाख रुपए का पुरस्कार, दिमाग चलाइए और मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना का लोगो बनाइए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना शुरू करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया है। अगर आप क्रिएटिव हैं, तो दिमाग चलाइए और मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना का लोगो बनाइए। मध्यप्रदेश सरकार आपको पांच लाख रुपए का पुरस्कार देगी।

उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल 2205 को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रदेश में सार्वजनिक बसों को सुचारु रूप से संचालित करने और प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन सेवा को सुदृढ़ बनाने के लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना को स्वीकृति दी थी। इस योजना के तहत सार्वजानिक बस सेवाएं राज्य में नव गठित राज्य परिवहन उपक्रम के माध्यम से दी जाएंगी। इस मकसद से मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) का गठन किया गया था, ताकि प्रदेश में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी मार्गों पर बस सुविधा मिल सके।

लेटस क्रिएट अ लोगो

इस प्रतियोगिता का नाम है-लेटस क्रिएट अ लोगो। MPYPIL की इस प्रतियोगिता में देश के कला एवं अन्य संकाय के विद्यार्थियों, फ्री लांसर कलाकारों, प्रोफेशनल एजेन्सियों को आमंत्रित किया गया है। लोगो डिजाइन करने वाले रचनाकार से सर्वाधिक महत्वपूर्ण अपेक्षा संस्कृत भाषा में टैगलाइन की है। जैसे भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का आदर्श वाक्य है “योगक्षेमं वहाम्यहम्” (Yogakshemaam Vahamyaham) जिसका अर्थ है”आपका कल्याण हमारी ज़िम्मेदारी है” या “मैं आपके हित और कल्याण का वहन करता हूं।”

इस तरह लें प्रतियोगिता में भाग

प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी मध्यप्रदेश शासन की परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.transport.mp.gov.in में प्रकाशित की गई है। इसमे पुरस्कार की राशि, नियम एवं शर्तो के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन फॉर्म इत्यादि की विस्तृत जानकारी है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतीक चिन्हों (लोगो) का चयन किया जाएगा, जिसमें प्रथम पुरस्कार 5 लाख, द्वितीय पुरस्कार 2 लाख एवं तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश शासन की परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.transport.mp.gov.in में विस्तृत जानकारी के अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले आवेदक अपनी रचना ईमेल आईडी admin.mpypil@mp.gov. पर 30 जनवरी 2026 की शाम 5 बजे तक भेज सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।