भाजपा पार्षदों की बैठक में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का ऐलान-जो पार्षद अच्छा काम करेगा उसे एमआईसी में मिलेगी जीतू यादव की जगह

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल के तीन वर्ष 5 अगस्त को पूरे हो जाएंगे। इस अवसर को भाजपा भुनाने की तैयारी कर रही है। एक बड़ा आयोजन भी होगा। इसके लिए भाजपा पार्षदों को जोर-शोर से जुट जाने को कहा गया है। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने यह भी ऐलान किया है कि जो पार्षद अच्छा काम करेगा, उसे महापौर परिषद में जीतू यादव की जगह स्थान दिया जाएगा। भाजपा पार्षदों से कहा गया है कि वे जब कांग्रेस के लोगों का काम करें तो उसका वीडियो जरूर बनाएं। यह वीडियो चुनाव के समय काम आएगा।

सोमवार को भाजपा कार्यालय में महापौर परिषद के सभी सदस्यों और भाजपा पार्षदों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। सभी पार्षदों से कहा गया कि वे इस आयोजन के लिए तैयारियों में जुट जाएं। इसके साथ ही डिजिटल इंदौर का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। लोगों को इसके फायदे बताएं।

👉 यह भी पढ़ें:

अच्छा काम करने वाले को जीतू की जगह

बैठक में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि महापौर परिषद में जगह खाली है। पार्षद कालरा विवाद में हटाए गए जीतू यादव की जगह किसी की नियुक्ति होनी है। जो पार्षद अच्छा काम करेगा उसे ईनाम दिया जाएगा। मिश्रा का आशय महापौर परिषद में नियुक्ति को लेकर ही था। जाहिर है कि अब महापौर परिषद के एक खाली पद के लिए जोर-आजमाइश शुरू हो जाएगी। दो नंबर के खास जीतू यादव की जगह सुमित मिश्रा किसकी नियुक्ति करा पाते हैं, यह देखना भी दिलचस्प होगा।

कांग्रेसियों का काम कर बनाएं वीडियो

बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि पार्षद जो भी काम कराते हैं उसका वीडियो जरूर बनाएं। उसे सोशल मीडिया पर भी डालें ताकि लोगों को पता चले कि क्या काम हमारी तरफ से कराए जा रहे हैं। इस बात को आगे बढ़ाते हुए नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को काम भी हम लोग कराते हैं। उनके वीडियो जरूर बनाएं। उनसे कहलवाएं कि हमने क्या-क्या अच्छा काम किया है। हमारे सांसद, विधायक और पार्षदों ने क्या-क्या काम कराए हैं। यह वीडियो चुनाव के समय हमारे बहुत काम आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।