👉 यह भी पढ़ें:
- Twisha Sharma Case : सास गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, सुसाइड के लिए बहू को मजबूर करने के हैं आरोप
- लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बहाने इंदौर की कर ली बात
- एमपी में अब टोक होम राशन संभालेगा महिला एवं बाल विकास विभाग, कैबिनेट ने लिया फैसला, अगली बैठक में यूसीसी के मसौदे पर लगेगी मुहर
- Mohan Cabinet : गुजरात को 217 करोड़ रुपए देगा मध्यप्रदेश, कैबिनेट बैठक से पहले सीएम यादव ने दी जानकारी, कई फैसलों पर लगी मुहर
- अब चिट्ठी लिखने से क्यों इनकार कर रहे हो मंत्रीजी ‘दिल की बात’ ही तो है…
- मंत्री विजयवर्गीय को सताई अपनी उपेक्षा की चिन्ता, इंदौर के बहाने सीएम यादव को पत्र लिख कर साधा निशाना
0:00 left
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। इसमें चार विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे। मंगलवार को विधानसभा स्थित समिति कक्ष क्रमांक–एक में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें इन चारों विधेयकों को मंजूरी दी गई।
कैबिनेट की बैठक वंदे मातरम् गान के साथ प्रारंभ हुई। इसके बाद जन विश्वास संशोधन विधेयक 2025, माध्यस्थ अधिकरण संशोधन विधेयक, दुकान स्थापना अधिनियम संशोधन विधेयक, कारखाना अधिनियम संशोधन विधेयक पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद सभी विधेयकों को मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट बैठक में विक्रमपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में गांवों की भूमि का भू–अर्जन करने को लेकर भी चर्चा हुई है और इसे मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने बाबई मोहासा में उद्योग के लिए आरक्षित जमीन में छूट देने का भी फैसला किया है।



