👉 यह भी पढ़ें:
- Defence Minister Rajnath Singh की पाकिस्तान की दो टूक-आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी
- India-Pakistan Tension: राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान! “आतंक के संरक्षकों तक नहीं पहुंचेगा सिंधु का पानी”, पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे
- राजनाथ सिंह का बयान ; ख्वाजा आसिफ की धमकी , बढ़ा तनाव
- पाकिस्तान पर बरसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा-अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर सकता है पड़ोसी
0:00 left
भोपाल। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को मध्यप्रदेश में रेल कोच इकाई का भूमिपूजन किया। यह इकाई रायसेन के उमरिया गांव में स्थापित की जा रही है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज जिस रेल कोच फैक्ट्री का भूमि पूजन हो रहा है, मैंने देखा कि इसका नाम आपने ‘ब्रह्मा’ रखा है। हमारे यहां तो वैसे भी ब्रह्मदेव को निर्माण से जोड़कर देखा जाता है। हमारी तो यह मान्यता है कि सृष्टि का निर्माण भी ब्रह्मदेव ने ही किया है। तो एक तरह से, आदिकर्ता के नाम पर इस यूनिट का नाम रखना, अपने आप में बहुत बढ़िया आईडिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह यूनिट अपने नाम से प्रेरणा लेते हुए और उसे साकार करते हुए,प्रोडक्ट के निर्माण के मामले में नई ऊंचाइयां छुएगी।
रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा क्षेत्र के मामले में मध्यप्रदेश को सभी हर संभव सहयोग करेंगे। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में अल्प समय में 30 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्राप्त करने पर सराहना करते हुए कहा नेतृत्व शानदार हो तो विकास भी तेजी से होता है। मध्यप्रदेश अब आगे मॉडर्न प्रदेश के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा तैयार किए गए लैंड बेल्ट के कारण अब मध्यप्रदेश विकास के लिए जाना जाएगा।
सीएम ने कहा-पांच हजार लोगों को रोजगार
सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा कि भोपाल में मेट्रो आने के पहले मेट्रो रेल कोच बनाने का काम शुरू हो गया है। इस रेल कोच फैक्ट्री से 5 हजार से ज्यादा रोजगार मिलेंगे। यहां स्कूल–कॉलेज खोलने के लिए जमीन भी देंगे। रायसेन जिले के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सीएम ने कहा कि भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को घुटने पर लाने का काम किया है। आज भारत दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है।
शिवराज ने कहा- एमपी को आइडियल बनाएंगे
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम एमपी को आइडियल क्षेत्र बनाकर छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह दिया है कि दुनियाभर में कोई भी समझौता होगा, वो किसानों के हित को ध्यान में रखकर ही होगा। बीजेपी सरकार में किसान, मछुआरों और पशुपालकों के हित सुरक्षित रहेंगे। चौहान ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हमारे भाइयों को धर्म पूछ–पूछकर मारा गया। आज ये कहते हुए गर्व है कि उन आतंकवादियों को कश्मीर में ही ढूंढकर सिर में गोली मारी गई। आज भारत के शौर्य प्रदर्शन को पूरी दुनिया ने देखा।
1800 करोड़ में 60 हेक्टेयर पर निर्माण
भारत अर्थ मूवर्स परियोजना द्वारा भोपाल जिले की सीमा के पास रायसेन के ग्राम उमरिया में 60 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर 1800 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली ब्रह्मा परियोजना (बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग) से राजधानी भोपाल सहित रायसेन, सीहोर और विदिशा आदि जिलों को लाभ होगा। इन जिलों के तकनीकी संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।



