खातेगांव टीआई की हत्या में कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का हाथ, हिरासत में लिए गए तीन संदिग्धों ने खोला राज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर। इंदौर-बैतूल हाईवे पर अवैध शराब की चेकिंग के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को आयशर वाहन से बेरहमी से कुचलकर मार डालने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे हुई पूछताछ में एक कांग्रेस नेता का नाम सामने आया है।

खातेगांव विधानसभा का प्रभारी है जायसवाल

सूत्र बताते हैं कि इस पूरे तस्करी नेटवर्क में लिकर कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता पदाधिकारी राहुल जायसवाल की संलिप्तता सामने आई है, जिन्हें मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने खातेगांव विधानसभा का प्रभारी नियुक्त कर रखा था।

दुकान में जायसवाल और उसका भाई पार्टनर

जांच में सामने आया कि टिमरनी स्थित शराब दुकान में कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल और उनके भाई मनीष जायसवाल पार्टनर हैं। पुलिस ने रेडगांव टिमरनी वाइन शॉप के मैनेजर भूपेंद्र राणा को हिरासत में लिया है, जिसने पुलिस के सामने कांग्रेस नेता व उनके भाई की पार्टनरशिप की पुष्टि की है।

डीजी उपेंद्र जैन के हाथ जांच की कमान

हरदा के शराब कारोबारी व लिकर कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल जायसवाल का नाम आने के बाद शराब तस्करी नेटवर्क की जांच तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजी उपेंद्र जैन जांच की कमान संभालेंगे।

भाजपा ने जीतू पटवारी पर लगाया आरोप

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सोशल मीडिया पर जीतू पटवारी और राहुल जायसवाल के संबंधों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पर शराब माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। तस्करी में प्रयुक्त आयशर वाहन खरगोन निवासी अकील कुरैली के नाम पर पंजीकृत पाया गया है।

चेकिंग के दौरान चढ़ा दी थी गाड़ी

आबकारी निरीक्षक पूजा गेहलोत ने बताया कि जब्त वाहन में ऊपर नहीं, बल्कि नीचे एक विशेष गुप्त कंपार्टमेंट बनाकर बिना किसी वैध परमिट के 100 से 200 शराब की पेटियां तस्करी के लिए ले जाई जा रही थीं। टीआई द्वारा चेकिंग के लिए रुकवाते ही चालक ने उन पर वाहन चढ़ा दिया। वाहन में शराब परिवहन से संबंधित कोई भी वैध परमिट मौजूद नहीं था। नियमानुसार वैध परमिट होने पर आबकारी विभाग के पास रिकॉर्ड रहता है, परंतु यह पूरी तरह अवैध तरीके से ले जाई जा रही थी।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ग्वालियर के CMHO और OIC पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, 329 दिन की देरी पर सख्त कार्रवाई

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने CMHO और OIC पर 3 लाख का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने 329 दिन की देरी को जानबूझकर की गई सेटिंग माना।

पीएम मोदी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, जवानों के साथ मनाएंगे त्योहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा जारी रखी। उन्होंने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

धनुष ने राजनीति में एंट्री की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे सिर्फ भगवान चलाते हैं

धनुष ने राजनीति एंट्री की अफवाहों पर साफ कहा - मुझे सिर्फ भगवान, फैंस और जनता चलाते हैं। उन्होंने भाजपा समर्थन के दावों को खारिज किया।

राजनाथ सिंह ने दीपावली पर अग्निवीरों को दी बड़ी सौगात, दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलेगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवाली पर अग्निवीरों को सेवा विस्तार का बड़ा तोहफा दिया। अब 75% जवानों को 2 साल अतिरिक्त सेवा का अवसर मिलेगा।

इंदौर में नहीं चलेगा दिलजीत दोसांझ का पटियाला पैग’, प्रशासन ने सी 21 मॉल के मैनेजर को जारी किया नोटिस

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक लगाई गई है। 'पटियाला पैग' सहित इन गानों को गाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ममता बनर्जी का सरकार पर हमला, कहा- बुलडोजर चलाने की हिम्मत है तो रात 3 बजे क्यों आते हो?

ममता बनर्जी ने सरकार पर तीखा हमला किया और कहा, बुलडोजर चलाने की हिम्मत है तो रात 3 बजे हमला क्यों करते हो? अभिषेक बनर्जी के घर पर हुई हिंसक घटना।

कुशीनगर में दिल्ली से बिहार जा रही बस हादसे का शिकार, 3 की मौत

कुशीनगर में दिल्ली से बिहार जा रही बस हादसे का शिकार होकर 3 यात्रियों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं। हादसे का कारण ट्रक से टक्कर बताया गया है।

‘रामायण’ के बाद रणबीर कपूर ने एक्टिंग को अलविदा कहने का किया इशारा

'रामायण' के बाद रणबीर कपूर ने एक्टिंग को अलविदा कहने का इशारा किया है। वे जल्द ही निर्देशन में भी कदम रखना चाहते हैं।

बेंगलुरु रिपोर्ट में E-20 में मिला 30% से ज्यादा एथेनॉल, राहुल गांधी ने उठाए सवाल

बेंगलुरु रिपोर्ट में E20 में 30% से ज्यादा एथेनॉल पाया गया। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। तेल कंपनियां आरोपों को खारिज कर चुकी हैं।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश के 5 शहरों में AQI स्तर हुआ हाई, ग्वालियर सबसे जहरीली हवा में

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश के 5 शहरों में वायु प्रदूषण स्तर हाई दर्ज किया गया है। ग्वालियर में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब हो गई है।