आबकारी नीति की बैठक में अवैध शराब का मामला, अधिकारियों की मिलीभगत से दो कंपनियां लगा रहीं एक हजार करोड़ का चूना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। अगले वर्ष की आबकारी नीति पर चर्चा के लिए सोमवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त व वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने शराब कारोबारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें आबकारी नीति पर चर्चा तो अधूरी रह गई, लेकिन अवैध शराब के कारोबार का मामला गर्म रहा। बैठक में शराब कारोबारियों ने मंत्री देवड़ा को बताया कि आबकारी विभाग की मिलीभगत से प्रदेश की सिर्फ दो कंपनियां ही अवैध शराब खपाकर सरकार को हर वर्ष एक हजार करोड़ रुपए का नुकसान करा रही हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में मंत्री देवड़ा ने शराब कारोबारियों से पूछा कि नई आबकारी नीति में वे क्या प्रावधान चाहते हैं? इस पर कारोबारियों ने कहा कि पहले अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए। जब मंत्री ने इसके बारे में जानकारी चाही तो कारोबारियों ने बताया कि प्रदेश की सिर्फ दो कंपनियां-जीजीएल और जेके इंटरप्राइजेज हर वर्ष 50 से 60 लाख पेटी माल अवैध रूप से बेच रही हैं। इन्हें आबकारी विभाग का भरपूर संरक्षण है, इसी कारण विभाग इन कंपनियों का कुछ गाड़ी माल पकड़कर कार्रवाई की इतिश्री कर लेता है।

केडिया और भाटिया की हैं फैक्ट्रियां

सूत्र बताते हैं कि कारोबारियोंं ने बैठक में मंत्री को बताया कि दोनों कंपनियां धार जिले की हैं। जीजीएल विनय केडिया की है। यह कंपनी कंट्री लीकर और गोवा ब्रांड बनाती है। इसी तरह जेके इंटरप्राइजेज पिंटू भाटिया की है जो लंदन प्राइड और रॉयल्स सेलेक्ट व्हिस्की बनाती है। दोनों कंपनियां सरकार को बिना ड्यूटी चुकाए लगातार बाजार में माल खपा रही हैं।

विभाग की मिलीभगत से चल रहा कारोबार

सूत्रों के अनुसार बैठक में शराब कारोबारियों ने आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल और धार के जिला सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सांगर पर खुलकर आरोप लगाए। कारोबारियों ने कहा कि नियमानुसार फैक्ट्री से अवैध तरीके से गाड़ी निकलते ही उसे सील करने की कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन गाड़ियां पकड़े जाने के बाद भी कुछ नहीं होता। अगर ऐसा ही चलता रहा तो सरकार राजस्व वृद्धि कैसे करेगी? कारोबारियों ने कहा कि ये मामले तो उन्हें पता हैं इसलिए इसका जिक्र कर रहे हैं, आबकारी अधिकारियों की मिलीभगत से पता नहीं और क्या-क्या चलता होगा। कारोबारियों ने कहा कि सरकार आय बढ़ाने की बात सोच रही है, जबकि उनके अधिकारी हर वर्ष एक हजार करोड़ का नुकसान करा रहे हैं। ऐसे में इस पर सख्त निगरानी रखकर दोषियों पर कार्रवाई करने की जरूरत है।

अवैध शराब के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनका कर्तव्य है कि अधिकारी अपने मुख्यालय पर रहकर अवैध कार्यो के प्रति सजग रहें। उन्होने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मदिरा का अवैध परिवहन न हो तथा संगठित अपराधियों के विरूद्व कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदेश में शराब के अवैध कारोबार पर पैनी नजर रखी जाएगी और जहां भी अवैध कारोबार या कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।