प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एफआईआर के बाद भड़की कांग्रेस, भोपाल में सड़कों पर उतरे एनएसयूआई कार्यकर्ता

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने जबरदस्त विरोध दर्ज कराया है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एफआईआर को विपक्ष की आवाज दबाने का एक राजनीतिक हथकंडा बताया। एनएसयूआई के कार्यकर्ता हाथों में कागज की तलवार लेकर सड़क पर उतर आए और मुख्यमंत्री कार्यालय जाने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक कर हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस ने कहा कि जिस व्यक्ति ने शुरुआत में अपनी आपबीती बयान की थी। जैसे उसे मल खिलाया गया, बंदूक तानी गई, मोटरसाइकिल छीनी गई। वही अब दबाव में बयान बदल रहा है। 10 जून से लेकर 18 जून तक उसने यही बातें सार्वजनिक रूप से कहीं, लेकिन अब सरकार के दबाव में उसे पीछे हटने पर मजबूर किया गया। कांग्रेस ने कहा कि जब पीड़ित को इंसाफ नहीं मिला, तो उसने आत्महत्या की भी कोशिश की, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने समझाकर उसे रोका। इसके बावजूद प्रशासन ने असली दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की और अब उल्टा जीतू पटवारी पर ही एफआईआर दर्ज कर दी। युवक खुद जीतू पटवारी के दौरे का पता चलने पर उनके मिलने आया था।

सिंघार बोले-जनता के लिए लड़ते रहेंगे

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर लिखा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध हुई एफआईआर, विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। चाहे सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, मध्य प्रदेश कांग्रेस का हर सिपाही जनता के हितों के लिए निरंतर लड़ता रहेगा।

भाजपा ने पटवारी को बताया ्अप्रासांगिक

कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि अपनी खोई हुई साख को वापस पाने के लिए कांग्रेस मध्यप्रदेश की छवि को खराब कर रही है। जीतू पटवारी अब राजनीतिक तौर पर अप्रासंगिक हो चुके हैं। उन्हें अपने अध्यक्ष पद पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भोले–भाले युवाओं को बरगलाकर मोटरसाइकिल और अन्य प्रलोभन देकर साजिश रची है। आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के ही एक अकाउंट से झूठा वीडियो वायरल किया गया और अब वे उसी को सच बताकर मीडिया को भी गुमराह कर रहे हैं।

आखिर क्या है मामला

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अशोक नगर जिले के मुंगावली थाना में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई है। खास बात यह है कि एफआईआर उसी युवक ने दर्ज कराई है, जो दो दिन पहले जीतू पटवारी से मिला था। युवक ने गांव के सरपंच पति और बेटे पर गंदगी खिलाने का आरोप लगाया था। उसने कहा था कि इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके बाद जीतू पटवारी ने वहीं से कलेक्टर को फोन लगाकर इस मामले में एक्शन लेने को कहा था। अब यह युवक अपनी बात से पलट गया है। उसने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी के कहने पर ही सरपंच के पति और बेटे पर गंदगी खिलाने और मारपीट होने का आरोप लगाया था। बदले में बदले मोटरसाइकिल और आर्थिक मदद देने का वादा किया गया था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।