इंदौर। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौत के बाद अब राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शनिवार को कांग्रेस नेता दूषित पानी पीने से मृत हुए लोगों के परिजनों से मिलने बस्ती में आए थे, तभी भाजपा कार्यकर्ता बस्ती वालों के साथ मिलकर काले झंडे दिखाने लगे। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर भिड़ंत हो गई। किसी ने कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा पर चप्पल फेंकने की भी कोशिश की।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी नारेबाजी करने लगे. विवाद की स्थिति बनने के बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा और गुत्थमगुत्था हो रहे कार्यकर्ताओं को अलग–अलग किया। एक घंटे तक हंगामे के हालत बने। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी, कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा विरोध के बीच कुछ परिजनों से मिले। बाद में पुलिस जवानों ने सख्ती दिखाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बस्ती से रवाना किया। हंगामे की स्थिति को देखते हुए तीन थानों का पुलिस बल मौके पर आ गया था। भाजपा कार्यकर्ता ‘बाहरी लोग वापस जाओ‘ के नारे लगा रहे हैं तो कांग्रेसी ‘घंटा पार्टी मुर्दाबाद‘ के नारे लगा रहे हैं। इसी दौरान किसी ने पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा पर चप्पल फेंक दी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और भी भड़क गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के सामने मंच से भाषण देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए विजयवर्गीय, बच्चों जैसी कर ली जिद!
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सीएम ने जमाई स्वप्निल कोठारी की झांकी, नितिन नवीन बोले-अमेरिका में दो-दो यूनिवर्सिटी!
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- कृष्णा संस्था के जमीन आवंटन में नियमों की उड़ी खुलेआम धज्जियां, जांच हो तो कई अफसरों तक पहुंचेगी आंच
सज्जन वर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने भागीरथपुरा से पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वर्मा ने अपनी गिरफ्तारी पर कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दे रहे। हम संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे, उनकी मदद करने जा रहे थे। 16 लोगों की जान ले ली गई है, फिर भी उनको शर्म नहीं आ रही है। वर्मा ने कहा कि तुमसे नहीं हो रहा तो इस्तीफा दे दो।



