सीएम यादव बोले-अब खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे नवाब का जमाना है, रेवती रेंज में किया पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर में आज से अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें देशभर के 600 से अधिक निशानेबाज अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इसका उद्घाटन सीएम डॉ.मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब जमाना खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे नवाब का है। जब हमारे खिलाड़ी काफी मुश्किलों से पुरस्कार जीत कर आते हैं तो पूरा देश झूम उठता है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश अब आर्थिक, औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही खेलों के क्षेत्र में भी काफी आगे बढ़ रहा है। हाल ही में आयोजित नेशनल गेम में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 42 मेडल जीते हैं। राज्यों की श्रेणी में मध्यप्रदेश को तीसरा स्थान मिला है। अब खेलकूद की राजधानी भी बन रहा है मध्यप्रदेश।

👉 यह भी पढ़ें:

कोर्स का डिजाइन भी बदला है

सीएम ने कहा कि अब खेलों के लिए कोर्स का डिजाइन भी बदला गया है। अब खेल भी एक सब्जेक्ट है। सरकार ने तय किया है कि खिलाड़ियों के साथ ही प्रशिक्षकों को भी आगे बढ़ाया जाएगा। उन्हें वाइस चांसलर के पद तक पदोन्नत किया जाएगा।

बीएसएफ और प्रशासन करे निशानेबाजों की खोज

सीएम ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल और इंदौर जिला प्रशासन मालवा क्षेत्र में निशानेबाजों की खोज करे। ऐसे निशानेबाजों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मालवा क्षेत्र से की अंतर्राष्ट्रीय और अर्जुन अवॉर्डी खिलाड़ी भी निकले हैं। इस सिलसिला को बनाए रखना है। सीएम ने कहा निशानेबाजी का महत्व हर युग में रहा है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्कूल व कॉलेज के जमाने में एनसीसी से जुड़कर निशानेबाजी में भाग लेते थे।

प्रतियोगियों को 56 दुकान जाने को कहा

सीएम ने कहा कि इंदौर और मालवा का कई कारणों से अलग महत्व है। खाने-खिलाने और अतिथि सत्कार में मालवा की अलग ही पहचान है। मैं सभी प्रतिभागियों से निवेदन करता हूं कि समय मिले तो इंदौर घूम लीजिए। यहां के 56 दुकान में आपको अलग ही आनंद मिलेगा।

गोलियों की गूंज के साथ हुआ शुभारंभ

प्रतियोगिता का शुभारंभ गोलियों की गूंज से हुआ। इंदौर के रेवती रेंज में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के 600 से अधिक निशानेबाज अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। बीएसएफ के केंद्रीय आयुध और युद्ध कौशल विद्यालय (सीएसडब्ल्युटी) द्वारा आयोजित यह 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता 24 से 29 मार्च तक चलेगी। इस दौरान देशभर से आए पुलिस संगठनों के पुरुष और महिला निशानेबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में कुल 17 स्पर्धाएं होंगी, जो रेवती रेंज में आयोजित की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।