पचमढ़ी में राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने दिया जवाब, कहा-जनता के बीच झूठ फैला रही है कांग्रेस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पचमढ़ी में एक बार फिर से भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाए हैं। राहुल ने कहा कि हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी हुई। हर आठ में से एक वोट चोरी किया गया। ये भाजपा और इलेक्शन कमीशन का सिस्टम है। मध्य प्रदेश में भी ऐसा हुआ है। हमारे पास सबूत हैं, जो हम आहिस्ते आहिस्ते दिखाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस झूठ और भ्रम फैला रही है।

राहुल गांधी ने पचमढ़ी में कहा कि मेन मुद्दा वोट चोरी है, जिसे अब विशेष गहन पुनरीक्षण (एसाईआर) से कवर किया जा रहा है। राहुल ने कहा कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुई है। उस डाटा को देखने के बाद लग रहा है कि यही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी हुआ है। अब एसआईआर के जरिए उसको कवर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा हैं। बाबा साहब के संविधान पर आक्रमण हो रहा है। अमित शाह जी, मोदी जी और ज्ञानेश जी साथ में मिलकर यह कर रहे हैं। इससे देश का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। भारत माता का नुकसान हो रहा हैं। कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने राहुल गांधी शनिवार को पचमढ़ी पहुंचे थे। रविवार सुबह राहुल ने जंगल सफारी का भी मजा लिया। उन्होंने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पनारपानी गेट तक 10 किलोमीटर अपनी गाड़ी में सफर किया। फिर खुली जीप में पनारपानी और बारासेल तक घूमे।

खंडेलवाल बोले-पारदर्शी प्रक्रिया से डर रही कांग्रेस

राहुल के बयानों का जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि एसआईआर को लेकर जनता के बीच झूठ और भ्रम फैलाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा नागरिकता और मतदाता सूची को लेकर लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह तथ्यहीन और निराधार हैं। खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी केवल वोट बैंक की राजनीति और तुष्टिकरण के एजेंडे का हिस्सा है। भाजपा किसी भी नागरिक का अधिकार छीनने के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया नई नहीं है, कांग्रेस शासनकाल में भी चुनाव आयोग यही प्रक्रिया अपनाता था, तब पार्टी ने कभी विरोध नहीं किया। लेकिन अब कांग्रेस जनता को गुमराह करने और असुरक्षा फैलाने का प्रयास कर रही है। खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ मतदाताओं के नाम काटने का दावा एकदम गलत और निराधार है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर नागरिक के मतदान अधिकार की गारंटी देती है, लेकिन फर्जी वोटरों को बचाने की राजनीति अब नहीं चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।