इंदौर के भागीरथपुरा में राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियों के बीच आज गंदे पानी से 24वीं मौत, ताकत दिखाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर आ रहे हैं। वे भागीरथपुरा भी जाएंगे, जहां गंदे पानी से अब तक 24 मौत हो चुकी है। इनसें से एक मौत आज गुरुवार को हुई है। कांग्रेस राहुल गांधी की यात्रा में पूरी ताकत दिखाने की तैयारी में है।

गुरुवार को राहुल गांधी की टीम के सदस्य सुशांक सिंह इंदौर पहुंचे और राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। वे भागीरथपुरा भी गए और स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान चिंटू चौकसे, विपिन वानखेड़े, दीपू यादव सहित स्थानीय कांग्रेस नेता मौजूद रहे। सुशांक सिंह यह तय कर रहे हैं कि राहुल गांधी कहां-कहां जाएंगे और किससे मिलेंगे।

न्याय यात्रा में दिखाई थी ताकत

कांग्रेस ने भागीरथपुरा मामले में पिछले दिनों बड़ा गणपति चौराहे से राजवाड़ा तक न्याय यात्रा निकाली थी। इसमें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। इस यात्रा में जुटी भीड़ देख कांग्रेस और उत्साहित है और राहुल गांधी के बहाने अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

भाजपा के रिएक्शन से और बढ़ा उत्साह

भागीरथपुरा की घटना को लेकर कांग्रेस के रवैये पर बुधवार को सीएम के कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। इसके बाद से कांग्रेस में और उत्साह भर गया है। कांग्रेस को भी लग रहा है कि भाजपा सरकार को घेरने के लिए इससे अच्छा मुद्दा नहीं मिलेगा। सीएम ने भी विपक्ष पर वार किया था।

गुरुवार को मौतों का आंकड़ा पहुंचा 24

भागीरथपुरा में रहने वाली सुभद्राबाई पति बसंतराव पंवार (78) की गुरुवार को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सुबह मौत हो गई। 26-27 दिसंबर को दूषित पानी पीने के बाद मां की हालत बिगड़ी थी। उन्हें काफी उल्टी–दस्त हुए थे। 28 दिसंबर को उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। 31 दिसंबर को डिस्चार्ज करने के दौरान एक हफ्ते की मेडिसिन दी गई थी लेकिन पांचवें दिन उनकी हालत फिर खराब हो गई। उन्हें 8 जनवरी को फिर हॉस्पिटल ले गए थे।

हाईकोर्ट में भी हुई सुनवाई

भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौत मामले में गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें मुख्य सचिव अनुराग जैन वर्चुअल उपस्थित हुए। सीएस ने कोर्ट को बताया कि मामले में जिम्मेदारों को निलंबित किया गया है और अस्पताल में भर्ती सभी लोगों का फ्री इलाज किया जा रहा है। जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें कई कोमोरबिड (दूसरी बीमारियां) थे। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जनवरी को तय की है। इसमें शासन को पूरी स्थिति स्पष्ट करते हुए विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।