👉 यह भी पढ़ें:
- मनोरंजन की दुनिया में आज बड़ा डिजिटल मोड़: ‘House of the Dragon’ Season 3 का फिनाले, OTT दर्शकों की नजर
- RBI की ब्याज दर पर नजर, महंगाई और ग्रोथ के बीच बड़ी चुनौती
- पेपर लीक पर सरकार का बड़ा कदम, कानून और सख्त करने की तैयारी
- Jammu-Kashmir में भारी बारिश ने मचाई तबाही, पुंछ में 10 लोगों की मौत, काफी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त
- EPFO का बड़ा अपडेट! अब UAN Activation का तरीका पूरी तरह बदला, वेबसाइट से नहीं होगा काम… जानिए नया नियम
- Monsoon 2026: भारी बारिश के बावजूद नहीं भर रहे देश के बड़े बांध, सिर्फ 26% जल भंडारण ने बढ़ाई चिंता
0:00 left
पुंछ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार बरामद
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा से सटे शाहपुर क्षेत्र में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। खुफिया जानकारी के आधार पर सेना, पुलिस की एसओजी टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर यह कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान एक एके-47 राइफल, चार एके राइफल की मैगजीन, 20 हैंड ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में गोलियां बरामद की गईं। सूत्रों के अनुसार, बरामद हथियारों का इस्तेमाल आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए कर सकते थे।
आतंकियों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना और खुफिया एजेंसियां इस बरामदगी को लेकर सतर्क हैं और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।



