👉 यह भी पढ़ें:
- प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-करोड़ों खर्च कर वोट खरीदे, अब बिहार से भागने की नौबत क्यों?
- राज्यसभा जा रहे हैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार, खुद किया कन्फर्म, भाजपा नई सरकार की तैयारी में जुटी
- हिजाब विवाद के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ी, खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट
- हिजाब विवाद पर आतंकी की धमकी: नीतीश कुमार से माफ़ी की मांग, बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट
- बिहार की कमान एक बार फिर नीतीश कुमार के हाथ, एनडीए विधायक दल ने चुना अपना नेता, कल गांधी मैदान में लेंगे शपथ
- जदयू विधायक दल के नेता बने नीतीश कुमार, भाजपा विधायकों ने सम्राट चौधरी को चुना, उप नेता बने विजय सिन्हा
0:00 left
बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार की बड़ी सौगात, विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए नई घोषणाएं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दशहरा की शुरुआत से पहले राज्यवासियों के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की है। रविवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बिहार महादलित विकास मिशन के अंतर्गत कार्यरत विकास मित्रों को अब टैबलेट खरीदने के लिए आर्थिक सहायता और भत्तों में बढ़ोतरी दी जाएगी।

सीएम नीतीश ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में विकास मित्रों की अहम भूमिका को देखते हुए प्रत्येक विकास मित्र को एकमुश्त 25 हजार रुपये टैबलेट खरीदने के लिए प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा, उनका परिवहन भत्ता 1,900 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रतिमाह और स्टेशनरी भत्ता 900 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये किया गया है। इससे उन्हें डेटा संधारण और क्षेत्रीय कामकाज में सुविधा होगी।
सीएम ने आगे बताया कि महादलित, दलित, अल्पसंख्यक और अति पिछड़ा वर्ग के बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने और अक्षर आंचल योजना के तहत महिलाओं को साक्षर बनाने में योगदान दे रहे शिक्षा सेवकों को डिजिटल गतिविधियों के लिए स्मार्टफोन खरीदने हेतु 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही शिक्षण सामग्री मद में दी जाने वाली राशि को 3,405 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रति केंद्र प्रति वर्ष करने का निर्णय लिया गया है।
नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार “न्याय के साथ विकास” के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है।



