👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल बाढ़: भारत ने IAF विमान से भेजी 10 टन राहत सामग्री, लापता भारतीयों की तलाश तेज
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, भारत की कूटनीतिक कोशिशों पर उठाए सवाल
- ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे
- भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को नई रफ्तार: INDO-PACOM कमांडर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जमकर सराहना
- ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए अपने बयान पर कायम हैं शशि थरूर, कांग्रेस आलाकमान की नाराजगी की खबरों के बीच कहा-पार्टी का रुख कभी नहीं छोड़ा
0:00 left
नई दिल्ली। पाकिस्तान से सीजफायर के बाद भारतीय वायु ने आज कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। वायुसेना ने कहा कि हमने इस ऑपरेशन के लक्ष्य को पूरा किया है और इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही वायुसेना ने लोगों से अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है।
अपने बयान में वायुसेना ने कहा है कि भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सौंपे गए सभी काम सटीकता और जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। यह अभियान सोच–समझकर और सावधानी से चलाया गया, जो देश के हितों के अनुसार था। चूंकि यह अभियान अभी जारी है, इसलिए इसकी पूरी जानकारी जल्द ही दी जाएगी। वायुसेना ने रविवार कोलोगों से अपील की है कि वे अटकलें न लगाएं। बिना जांची–परखी खबरों को न फैलाएं। वायुसेना ने सभी से अनुरोध है कि वे अटकलें न लगाएं और बिना जांची–परखी जानकारी का प्रसार न करें।
उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ एक्शन लिया था। इसमें वायुसेना ने बड़ी भूमिका निभाई। पहले ही दिन इंडियन एयरफोर्स ने एयर स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। भारत के सटीक हमले के बाद पाकिस्तान ने 48 घंटों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है।



