इंदौर में बोले सीएम यादव-हमारा देश किसी को छेड़ता नहीं, अगर कोई छेड़े तो उसे छोड़ता नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज इंदौर में कई कार्यक्रमों शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दशहरा मैदान पर आयोजित महापौर रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन यदि कोई छेड़े तो फिर उसे छोड़ता भी नहीं है। यह बदलते वक्त का भारत है। इसे मोदी सरकार ने साबित कर दिया।

सीएम यादव ने कहा कि हमारे दुश्मन ने नापाक इरादे रखे तो सरकार ने उसे सबक सिखाया। जब सीमा पर दुश्मन खड़ा था तो राफेल विमानों ने आंतकियों के अड्डे ध्वस्त कर दिए। सरकार ने सेना को फ्री हेंड दिया। सेना ने पाकिस्तान की हालत खराब कर दी। पीएम मोदी ने भारत का सम्मान बढ़ाया है। पूरा देश एकजुटता के साथ सरकार के साथ है।

👉 यह भी पढ़ें:

प्रदेश सरकार का फोकस रोजगार पर

सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों का प्रतिशत आबादी की तुलना में कम है। हमने कहा कि हम एक लाख सरकारी नौकरियां देने वाले हैं। सब विभागों को मिला लिया जाए तो प्रदेश में दस लाख सरकारी नौकरियां हैं। प्रदेश की आबादी दस करोड़ है। हम स्वावलंबी समाज चाहते हैं। प्रदेश का युवा अपने पैरों पर खड़ा रहे। इसके लिए रोजगार पर हमारा फोकस है। हम रोजगार आधारित उद्योगों को बढ़ावा दे रहे हैं। आदिवासी जिलों में भी कारखाने लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

महापौर ने कहा-युवाओं के लिए मददगार होगा यह मेला

कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रोजगार मेले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि प्रदेश के युवकों को रोजगार मिले। इसमें कई विभागों ने सहभागिता की है। यह मेला संभाग के युवाजनों को उनके भविष्य को बनाने में मददगार साबित होगा। इस अवसर पर मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि शिक्षा के बाद रोजगार के बेहतर विकल्पों के लिए रोजगार मेले मददगार होते है। हमारी सरकार भी प्रदेश के शिक्षित युवकयुवतियों की चिंता करती है। इस कारण यह मेला आयोजित किया गया।

जज गेस्ट हाउस का भूमिपूजन

सीएम सुबह करीब 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम यादव ने रेसीडेंसी कोठी पहुंच कर उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के साथ जज गेस्ट हाउस का भूमिपूजन किया। एयरपोर्ट में चर्चा के दौरान सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जल गंगा संवर्धन सहित कई योजनाओं पर काम शुरू किया है। केन बेतवा और कूनो जैसी योजनाएं लगातार जारी है। सीएम ने ताप्ती नदी को लेकर महाराष्ट्र सरकार से हुए समझौते की जानकारी देते हुए कहा कि डेढ़ लाख हेक्टेयर जमीन के किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन, इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात

इंदौर में फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला के खाते से ₹91,000 की ठगी हुई।

मप्र में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 सितंबर को विशेष सावधानी जरूरी है।

इंदौर में नो यूपीआई डे: व्यापारी बारकोड बॉक्स काले कपड़े से ढंकेंगे

इंदौर में व्यापारी 23 सितंबर को नो यूपीआई डे मनाएंगे और काले कपड़े से यूपीआई बारकोड को ढंककर विरोध जताएंगे। यह 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट के खिलाफ है।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट: हाईकोर्ट ने 160 पेड़ों और सैकड़ों पक्षियों की सुरक्षा की मांग की

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत पेड़ों की कटाई और पक्षियों के संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा। मेट्रो निर्माण में पर्यावरण संरक्षण चुनौती बनी हुई है।

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।