गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को असम में थे। इस दौरान उन्हंने या बगान में जाकर चाय की पत्तियां तोड़ीं और श्रमिकों से बात भी की। चुनावी सभा में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर वार किया। असम के विकास को लेकर जनता से वादा करते हुए उन्होंने कहा कि अब यहां चाय के साथ चिप भी बनेगी।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर असम के चाय बगान की कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा–चाय असम की आत्मा है! यहां की चाय पूरी दुनिया में मशहूर है। आज सुबह डिब्रूगढ़ में, मैं एक चाय बागान में गया और वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। यह एक बेहद यादगार अनुभव था। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि जनता के आशीर्वाद से उन्होंने प्रधानमंत्री बनने की हैट्रिक पूरी की है। अब असम में भी भाजपा–एनडीए की जीत की हैट्रिक लगेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव विकसित असम और विकसित भारत बनाने के लिए है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी तीसरी हार तय है। कांग्रेस के ‘राजकुमार‘ हार का शतक लगाएंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण
- भाजपा की संकल्प सभा में सफाईकर्मियों का हंगामा, नेताओं को करना पड़ा विरोध का सामना
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- मिशन 2028 : कोई भागवत करा रहा, कोई पोते की खुशी में लड्डू बांट रहा, तो कोई निकाल रहा चुनरी यात्रा
- कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अब तक 22 लाख परिवारों को पक्के घर मिले हैं। भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार, जिन परिवारों को अब तक घर नहीं मिले, उन्हें भी पक्के मकान दिए जाएंगे। आने वाले समय में 15 लाख और परिवारों को घर देने की गारंटी है। गरीब बच्चों को बालवाड़ी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी। महिलाओं के लिए उन्होंने कहा कि ‘लखपति दीदी‘ अभियान से असम की तीन लाख बहनें ‘लखपति बाईदेव‘ बन चुकी हैं। एनडीए सरकार अब 40 लाख बहनों को ‘लखपति बाईदेव‘ बनाने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही ‘ओरुनोदोई‘ योजना का विस्तार होगा और इसमें अधिक लाभ जोड़े जाएंगे। साझा किया विकास के लिए अपना रोडमैप
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए समाज को बांटा और ब्रह्मपुत्र के दो किनारों को कभी जुड़ने नहीं दिया। कांग्रेस ने 60-65 साल में ब्रह्मपुत्र नदी पर सिर्फ 3 पुल बनाए थे। इसके विपरीत, डबल इंजन सरकार ने पिछले 11 वर्षों में ही 5 बड़े पुलों का काम पूरा किया। बोगीबील और भूपेन हजारिका जैसे पुलों ने असम के लोगों का जीवन बदल दिया है। उन्होंने भरोसा दिया कि भाजपा सरकार बनने पर असम का विकास और तेजी से होगा और यह मोदी की गारंटी है।



