हरियाणा पुलिस पर आरोप ,बोले किसान कैंप पर किया हमला, छह लोग लापता
👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- ED का बड़ा एक्शन! फर्जी ITC मामले में यूपी-हरियाणा के 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ के लेनदेन की जांच
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
शंभू बॉर्डर पर मौजूद किसानों ने दावा किया है कि अर्द्धसैनिक बलों और हरियाणा पुलिस ने सीमा पार कर के पंजाब में किसानों के कैंप पर हमला किया, जिसके बाद छह लोग लापता हैं. किसानों ने इस संबंध में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. किसान नेता ने कहा, हम इस बात की निंदा करते हैं कि पैरामिलिट्री फोर्सेज और हरियाणा पुलिस फ़ोर्स बॉर्डर क्रॉस कर के पंजाब में घुसकर किसानों के कैंप पर हमला किया. पंजाब पुलिस को इस बारे में जवाब देना चाहिए कि ये कैसे हुआ.
उन्होंने कहा, हमारे ट्रैक्टरों पर अटैक किया गया. वहां से हमारे छह लोग लापता हैं. कल जिनको उठाकर ले गए हैं. मानवता के आधार पर दो देशों की जंग के दौरान भी पैरामेडिकल स्टाफ पर कोई हमला नहीं करता. लेकिन कल खनौरी में उन्होंने जो मेडिकल कैंप थे, वहां घायलों का जो डॉक्टर ट्रीटमेंट कर रहे थे, उन्हें पीटा, लूटपाट की .

बोले किसान ये बताता है कि इस सरकार ने बर्बरता की सीमा पार कर दी है.



