0:00
0:00 left
गुजरात में सामने आया जीका का मामला
गुजरात इन दिनों मच्छरजनित रोग जीका की चपेट में हैं। गांधीनगर में जीका वायरस का एक नया मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि एक 70 वर्षीय व्यक्ति को जीका वायरस का संक्रमण हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि ठीक हो जाने के बाद अब उसे छुट्टी दे दी गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोगी को पहले सर्दी, बुखार और जोड़ों में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद जांच में उसे जीका से संक्रमित पाया गया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को भेजे गए सैंपल में उसमें जीका के संक्रमण की पुष्टि की गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- RG Kar case : गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर थाने के बाहर हमला
- प्रशासन ने 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल की इच्छा का रखा ध्यान, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने समाप्त किया प्रकरण
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
- Kashmir Terror Funding Case: विदेशी टेरर फंडिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा! दुबई से UK और PoK तक जुड़े तार, 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
- Brij Bhushan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के केस में बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर बरी, 1,133 दिन बाद आया फैसला
एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने उस क्षेत्र का दौरा किया जहां व्यक्ति रहता है और निगरानी व ट्रैकिंग के तहत लोगों का परीक्षण भी किया गया है। इससे पहले जुलाई में पुणे में भी जीका वायरस के कारण संक्रमण के मामले बढ़ते हुए देखे गए थे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को इस संक्रामक रोग से बचाव करते रहने की अपील की है। जीका का संक्रमण गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकता है, इससे मौत का भी खतरा रहता है।



