अहमदाबाद। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों से कांग्रेस गुजरात में सत्ता से बाहर है, लेकिन अब बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित होने का संदेश दिया और कहा कि जो लोग पार्टी की विचारधारा के खिलाफ काम कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं एक वे जो पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और जनता के लिए काम कर रहे हैं। दूसरे वे हैं जो भाजपा से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अलग करना जरूरी है जो कांग्रेस के नाम पर काम तो कर रहे हैं, लेकिन जनता का सम्मान और काम नहीं कर रहे। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं है, लेकिन संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएगी तब तक गुजरात की जनता चुनाव में समर्थन नहीं देगी। राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात इस समय फंसा हुआ है और उसे सही दिशा दिखाने की जरूरत है। उन्होंने महात्मा गांधी और सरदार पटेल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की मजबूत नींव इन्हीं महान नेताओं ने रखी थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान



