दिल्ली में सीएम आवास पर नहीं फहराया तिरंगा, सुनीता केजरीवाल ने जताई आपत्ति, कहा-यह तो तानाशाही है…

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों जेल में हैं। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम आवास पर झंडा नहीं फहराए जाने को लेकर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने कड़ी आपत्ति ली है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट इस संबंध में पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा-आज सीएम आवास पर तिरंगा नहीं फहराया गया। बहुत अफसोस रहा। यह तानाशाही एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में रख सकती है, लेकिन दिल में देशप्रेम को कैसे रोक पाएगी।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने अपने एक्स पोस्ट पर कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस है। जब 1947 में भारत को अंग्रेजों की तानाशाही से आजादी मिली थी। सैंकड़ों स्वतंत्रता सैनानियों ने लाठियां खाईं। स्वतंत्रता सेनानी हमें यह आजादी दिलवाने के लिए जेल गए और अपनी जान की कुर्बानी दी। उनके सपनों में भी ऐसा विचार नहीं आया होगा कि एक दिन, आजाद भारत में एक चुने हुए मुख्यमंत्री को झूठे मुकदमे में फंसा कर महीनों तक जेल में रखा जाएगा। आप सांसद संजय सिंह ने भी गुरुवार को सीएम अरविंद केजरीवाल को याद किया। उन्होने कहा कि भारत में शिक्षास्वास्थ्य का स्तर बेहतर करने, बिजलीपानी फ्री में मुहैया कराने और माताओंबहनों की बस यात्रा फ्री कराने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वतंत्रता दिवस के दिन भी जेल में हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Maharashtra Politics: CM देवेंद्र फडणवीस से जयंत पाटील की सीक्रेट मीटिंग, क्या शरद पवार की NCP में होने वाला है बड़ा राजनीतिक खेल? 

Maharashtra Politics में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बुधवार देर रात शरद पवार गुट (NCP-SP) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटील अचानक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास 'वर्षा' पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में हुई बैठक के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का दौर शुरू हो गया है।