👉 यह भी पढ़ें:
- आईडीए की संपदा शाखा में 20 महीने से फाइल दबा कर रखा था बाबू, संभागायुक्त की बैठक में खुली पोल, रोका वेतन
- मध्य प्रदेश को मिलेंगी पांच नई हवाई सुविधाएं, 10 हवाई पट्टियों को हवाई अड्डों में बदलने की तैयारी; क्षेत्रीय संपर्क को मिलेगी गति
- देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से बढ़ी चिंता; MP समेत कई राज्यों में बदले हालात
- नए संभागायुक्त को देख खुश हुआ एमवाय अस्पताल, सोच रहा है-शायद अब दूर हो जाएगी बेहाली
- New Medicine Rules 2026: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी ये सिरप! सरकार के नए नियम से मेडिकल स्टोर्स में बड़ा बदलाव
- स्वतिक ग्रैंड कॉलोनी के मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने दिखाई ‘सख्ती’, तो ‘नरम’ पड़ गए संभागायुक्त सुदाम खाड़े, सारी ‘मेहनत’ पर फेरा पानी
0:00 left
राज कुमार गोयल बनेंगे देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति मुर्मु दिलाएंगी शपथ
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राज कुमार गोयल को देश का अगला मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय चयन पैनल ने उनके नाम की सिफारिश की थी।
राज कुमार गोयल अरुणाचल प्रदेश–गोवा–मिजोरम–यूनियन टेरिटरी (एजीएमयूटी) कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे इसी वर्ष 31 अगस्त को कानून और न्याय मंत्रालय के अधीन न्याय विभाग के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले उन्होंने गृह मंत्रालय में सचिव के रूप में भी अहम जिम्मेदारियां निभाईं और केंद्र सरकार के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
मुख्य सूचना आयुक्त का पद पूर्व सीआईसी हीरालाल समरिया का कार्यकाल 13 सितंबर को समाप्त होने के बाद से रिक्त है । अब गोयल की नियुक्ति के साथ केंद्रीय सूचना आयोग को नया नेतृत्व मिलेगा।
इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तीन सदस्यीय पैनल ने केंद्रीय सूचना आयोग के लिए आठ नए सूचना आयुक्तों (आईसी) के नामों की भी सिफारिश की है। इस पैनल में गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल थे।
गौरतलब है कि केंद्रीय सूचना आयोग का नेतृत्व एक मुख्य सूचना आयुक्त करता है और आयोग में अधिकतम दस सूचना आयुक्त हो सकते हैं।



