राहुल गांधी ने सब्जी मंडी का वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशान, कहा- कुंभकरण की तरह सो रही सरकार

Date:

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को महंगाई को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सब्जी मंडी का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे महिलाओं के साथ दुकानदार से सब्जियों के भाव पूछते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता बढ़ती कीमतों से जूझ रही है और रोजमर्रा की जरूरतों की छोटी-छोटी चीजों से समझौता करने को मजबूर है जबकि सरकार कुंभकरण की तरह सो रही है।

राहुल गांधी गिरि नगर की सब्जी मंडी में सब्जियों का दाम पता करने के लिए सब्जी मंडी पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, लहसुन कभी 40 रुपए था, आज 40 रुपए किलो हो गया है। राहुल गांधी ने लिखा, बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। राहुल गांधी को मंडी में लोगों से बात करते देखा जा सकता है। वीडियो में महिलाओं को कहते हुए देखे जा सकता है, आज उन्होंने राहुल गांधी को चाय पर बुलाया है। ताकि वो आगे देखें कि कितनी मंहगाई है। महिला कहती है, हमारा बजट बहुत ज्यादा बिगड़ गया है, सैलरी किसी की नहीं बढ़ी है लेकिन दाम बढ़ गया है और वो घटना का नाम नहीं ले रहा है।

राहुल गांधी ने महिलाओं से पूछे सवाल

राहुल गांधी वीडियो में महिलाओं से पूछते हैं कि वह आज क्या खरीद रही हैं? इस पर एक महिला कहती है कि वह थोड़ा सा टमाटर, थोड़ा सा प्याज खरीद रही है। ताकी कुछ काम तो चल जाए। एक महिला सब्जी वाले से इस बारे में सवाल करती है। द राहुल गांधी सब्जीवाले से पूछते हैं कि लहसुन कितने का है। इस पर सब्जी वाला बताता है कि लहसुन की कीमत 400 रुपए किलो चल रही है। राहुल गांधी ने महिलाओं से उनके घर जाकर भी बातचीत की, उन्होंने महिलाओं से पूछा हर साल जो महंगाई बढ़ती है, इससे आपको बहुत परेशानियां होती होंगी। राहुल गांधी ने एक महिला से कहा, आपके जो 12 हजार बनते हैं महीना का उसका आप कैसे इस्तेमाल करते हो। इस पर महिला कहती है, मैंने पिछले महीने भरवाया था राशन, अब मेरे पास 10 रुपए किराए के भी नहीं है।

किराना स्टोर भी हो रहे हैं बंद

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली के एक किराना स्टोर का दौरा किया। किराना स्टोर्स सिर्फ सामान बेचने के माध्यम भर नहीं हैं। इनके ग्राहकों के साथ भावानात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव होता है, लेकिन क्विक कॉमर्स बिजनेस के तेजी से बढ़ने के कारण हजारों किराना स्टोर बंद हो रहे हैं, जो कि चिंताजनक है। राहुल ने कहा कि लोग बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं और रोजमर्रा की जरूरतों की छोटी चीजों से समझौता करने के लिए मजबूर हैं। हमने लहसुन, मटर, मशरूम और अन्य सब्जियों की कीमतों पर चर्चा की और लोगों के वास्तविक अनुभवों को सुना। कैसे लहसुन 400 रुपये प्रति किलो और मटर 120 रुपये प्रति किलो ने सभी के बजट को हिला दिया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।

इंदौर में सेमी-कंडक्टर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, निवेश के लिए आमंत्रण

इंदौर में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 'मध्य प्रदेश-सेमीकॉन' का आयोजन होगा।