👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- RG Kar case : गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर थाने के बाहर हमला
- प्रशासन ने 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल की इच्छा का रखा ध्यान, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने समाप्त किया प्रकरण
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
0:00 left
दिल्ली से गोवा जा रहे विमान में यात्री ने शौचालय में बीड़ी पी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
दिल्ली से गोवा जा रहे अकासा एयर के एक विमान में एक यात्री ने कथित तौर पर शौचालय में बीड़ी पीकर विमान की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बताया गया है कि यह घटना शनिवार को अकासा एयर की उड़ान संख्या क्यूपी-1625 में हुई। दिल्ली निवासी आशीष नाम का यात्री राष्ट्रीय राजधानी से गोवा जा रहा था। विमानन कंपनी की शिकायत के अनुसार उड़ान के दौरान यात्री ने विमान के शौचालय में बीड़ी पी।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक लाइटर भी बरामद हुआ, जो विमान और उसमें सवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हरकत से उड़ान के दौरान सहयात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को जोखिम हुआ।
इस मामले में गोवा के मोपा हवाई अड्डा पुलिस थाने में यात्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और नागरिक उड्डयन सुरक्षा से जुड़े कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की आगे जांच जारी है।
अकासा एयर ने भी इस घटना की पुष्टि की है और कहा है कि चालक दल ने सभी आवश्यक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया। कंपनी के अनुसार 7 मार्च को दिल्ली से गोवा जा रही उड़ान में एक यात्री को विमान के शौचालय में धूम्रपान करते हुए पाया गया।
विमान कंपनी ने बताया कि तय सुरक्षा और नियामक प्रक्रियाओं के अनुसार चालक दल ने आवश्यक कदम उठाए और गोवा पहुंचने पर यात्री को संबंधित अधिकारियों के हवाले कर दिया। कंपनी ने इस मामले में जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।



