👉 यह भी पढ़ें:
- Sonam Wanguchak : भूख हड़ताल के 15वें दिन बिगड़ी सोनम वांगुचक की तबीयत, वीडियो जारी कर कहा-दूसरों में न खोजें नायक
- Red Fort Bomb Threat: लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी! मुंबई से आए फोन के बाद मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
- दिल्ली के रोहिणी में ढहा पांच मंजिला भवन, एक की मौत कई घायल, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका
- Maharashtra Rain Alert: भारी बारिश से Mumbai-Pune Expressway बंद, भूस्खलन के बाद हाई अलर्ट; पुणे के स्कूलों में छुट्टी
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को पीट-पीट कर मार डाला, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद
0:00 left
दिल्ली के नौ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-दमकल और बम निरोधक दस्ता अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों से एक बार फिर हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक राजधानी के कुल नौ स्कूलों को धमकी भरे ईमेल और कॉल मिले हैं, जिनमें दक्षिणी दिल्ली के तीन स्कूल भी शामिल हैं।
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और संबंधित स्कूलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीमें तैनात कर दी गई हैं। स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।
पुलिस के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली के तीन स्कूलों को सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच धमकी भरे कॉल प्राप्त हुए थे। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से हालात पर नजर बनाए हुए हैं।



