दिल्ली के सीएम के शपथ समारोह में एनडीए ने दिखाई ताकत, अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने किया किनारा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में नई सीएम रेखा गुप्ता के शपथ समारोह में एनडीए की ताकत दिखाई दी। सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री–डिप्टी सीएम समेत दिग्गज एनडीए नेता शामिल हुए। जब रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली, तब खुद पीएम मोदी और अमित शाह भी मौजूद रहे। इस समारोह में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पूर्व सीएम आतिशी नजर नहीं आईं।

रेखा गुप्ता के साथ ही 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इन मंत्रियों में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। एलजी वीके सक्सेना ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ दिलवाई। इसके बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और अंत में रविंदर इंद्राज सिंह ने शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन अलग–अलग मंच तैयार किए गए थे। मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सहयोगी सदस्य, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी उपस्थित रहे। दूसरे मंच पर धर्मगुरुओं और विशिष्ट अतिथि मौजूद थे, जबकि तीसरे मंच पर संगीत कार्यक्रम से जुड़े कलाकार मौजूद थे।

भाजपा ने दिल्ली के मंच को महाराष्ट्र में अच्छा संदेश देने के लिए भी इस्तेमाल किया। रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी शामिल हुए। पिछले कुछ दिनों से एकनाथ शिंदे की नाराजगी की खबरें थीं। देवेंद्र फडणवीस की कई बैठकों में वह शामिल नहीं हुए थे। इतना ही नहीं, ऐसे कई फैसले हुए, जिससे लगा कि शिंदे और फडणवीस में तकरार बढ़ गई है। शपथ ग्रहण समारोह में शिंदे और फडणवीस हंसते–मुस्कुराते और एक–दूसरे के बगल में दिखे। यहां तक कि पीएम मोदी भी शिंदे से मुस्कुरा कर मिले।

केजरीवाल और आतिशी ने बनाई दूरी

रेखा गुप्ता के शपथ समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और अरविंद केजरीवाल समेत कोई भी आप नेता मंच पर नजर नहीं आया। भाजपा ने जबकि दोनों को निमंत्रण दिया था। हालांकि, बुधवार को रेखा गुप्ता के बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने बधाई दी थी।

रामलीला मैदान में लगे जयश्रीराम के नारे

जिस समय रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली तो उस दौरान पूरे रामलीला मैदान जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे थे। भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक मौका था, क्योंकि 27 साल बाद पार्टी दिल्ली की सत्ता में वापस आई है। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।

दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गईं। हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं। वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री भी बनी हैं। इसके साथ ही वे वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।