मोदी जी जनादेश को नकारने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं.,मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को लेकर प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मोदी सरकार द्वारा लिखित राष्ट्रपति के अभिभाषण सुनकर ऐसा लगा जैसे मोदी जी जनादेश को नकारने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं.जनादेश उनके ख़िलाफ़ था, क्योंकि देश की जनता ने 400 पार के उनके नारे को ठुकराया और भाजपा को 272 के आंकड़े से दूर रखा.
👉 यह भी पढ़ें:
- वंदे मातरम् विवाद पर भड़के खरगे, कहा-पहले गांधी-नेहरू-पटेल और अटल पर केस करो
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा-चढ़ावा चोरी पर सदन में आकर जवाब देना चाहिए
- Mallikarjun Kharge का पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह पर निशाना, कहा-15 दिन से चल रहा सदन, दोनों गायब
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं. वो ऐसा बर्ताव कर रहे हैं जैसे कुछ बदला ही नहीं, बल्कि सच्चाई है कि देश की जनता ने बदलाव मांगा था.उन्होंने लिखा कि संसद के सत्र को दौरान वो राज्यसभा में अपने भाषण में इस पर विस्तृत प्रतिक्रिया देंगे.उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति के पूरे भाषण में देश के सामने पांच मुख्य मुद्दों का ज़िक्र नहीं था.उन्होंने लिखा कि महंगाई, मणिपुर में हुई हिंसा, रेल दुर्घटना, जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले और दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर बीजेपी शासित राज्यों में बढ़ते अत्याचार का एक बार भी ज़िक्र नहीं है.गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी भाषण में आपातकाल का ज़िक्र किया था. कांग्रेस ने इस पर भी आपत्ति जताई है.



