नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में पुलिस ने आरोपी शेफ केशव नेगी को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने आग लगने की असली वजह बताई है। शेफ ने खुलासा किया है कि इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर मैंने बिजली काट दी।
पुलिस ने शनिवार को करीब छह घंटे की पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लिया। नेगी ने पूछताछ में बताया कि बुधवार सुबह रसोई में इलेक्ट्रिक स्टोव चालू करने के कुछ ही देर बाद आग लग गई। उसका दावा है कि स्टोव में विस्फोट हुआ, जिससे आग तेजी से पूरे भवन में फैल गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
बिजली बंद कर भाग गया था
पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि आग और धुएं के बीच घबराहट में नेगी ने मुख्य बिजली आपूर्ति बंद कर दी और वहां से भाग गया। पुलिस को संदेह है कि मुख्य बिजली सप्लाई बंद करने के कारण इमारत का इलेक्ट्रॉनिक डोर लॉकिंग सिस्टम काम करना बंद कर गया होगा। इससे कई मेहमान अंदर ही फंस गए और धुएं तथा आग के बीच बाहर नहीं निकल सके।
शनिवार को ही गिरफ्तार हुआ है शेफ
दिल्ली पुलिस के अनुसार शेफ केशव नेगी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। वह दिलशाद गार्डन में रहता है। पुलिस जांच में पता चला कि कुक की लापरवाही के कारण ही आग लगी है। इस मामले में पुलिस होटल के मालिक लवकेश बजाज के अलावा अन्य आरोपी स्वीटी सरकार और पुष्पो सरकार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मालिक बजाज बाद में चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।
हादसे में 21 लोगों की हुई थी मौत
उल्लेखनीय है कि इस हादसे में कई विदेशी नागरिकों समेत कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई थी. इन 21 लोगों में से 9 भारतीय थे, जबकि 12 विदेशी नागरिक थे, जो बांग्लादेश, लाइबेरिया, नाइजीरिया और मोजाम्बिक के रहने वाले थे।
कई कर्मचारियों से हो चुकी है पूछताछ
इस त्रासदी से जुड़े घटनाक्रम को समझने के लिए पुलिस अब तक होटल के कई कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद होटल के 65 वर्षीय रसोइये को गिरफ्तार कर लिया है और फरार प्रबंधक की तलाश के प्रयास तेज कर दिए हैं। जांचकर्ताओं के अनुसार, बुधवार सुबह जब आग लगी, उस समय नेगी रसोईघर में खाना बना रहा था।



